बिहार के सरकारी विद्यालय में रहस्यमयी मौत… रात में सोई छात्रा सुबह मिली मृत, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए संगीन आरोप सूद के लिए बहू और पोतों ने किया रिश्तों का कत्ल, पीट-पीटकर कर दी बूढ़ी दादी की हत्या कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव श्रेया घोषाल ने खरीदा 30 करोड़ का लग्जरी अपार्टमेंट, जानिये क्या है इस घर की खासियत? ‘प्यार सबकुछ नहीं… आत्म-सम्मान पहले’—अफेयर की चर्चाओं के बीच Trisha का क्रिप्टिक पोस्ट, थलपति विजय संग रिश्तों पर फिर अटकलें तेज Patna news : पटना में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, 2 लोग घायल, इलाके में तनाव जारी; पुलिस और FSL टीम जांच में जुटी दरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंग
23-Sep-2019 08:21 AM
PATNA : बिहार में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के मातृ संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। संघ ने बिहार में चुनाव के ठीक एक साल पहले अपनी तैयारी शुरू की है। संघ के काम करने का तौर तरीका यही रहा है।
मिशन 2020 के लिए संघ ने जो ब्लूप्रिंट तैयार किया है उस पर आरएसएस के अखिल भारतीय सह संपर्क प्रमुख रामलाल ने प्रदेश बीजेपी नेताओं के साथ चर्चा की है। उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के आवास पर रविवार की देर रात एक आंतरिक बैठक हुई जिसमें सुशील मोदी के अलावे केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, नित्यानंद राय, अश्विनी चौबे, नंदकिशोर यादव, मंगल पांडे, संजय जायसवाल, राजीव प्रताप रूडी के साथ-साथ बिहार बीजेपी और संघ के अन्य प्रमुख नेता शामिल हुए।
मिशन 2020 के लिए संघ ने जो ब्लूप्रिंट तैयार किया है उसके मुताबिक आगामी विधानसभा चुनाव में धारा 370 हटाए जाने के फैसले से जुड़ी बातों को ग्रास रूट लेवल पर पहुंचाना और राष्ट्रवाद को प्रमुख एजेंडा में शामिल करते हुए बिहार के अंदर बुद्धिजीवी तबके के लोगों को संघ और बीजेपी के साथ जोड़ना शामिल है।