बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
25-Jul-2025 03:22 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: युवा चेतना संगठन के प्रमुख रोहित कुमार सिंह ने बिहार विधानसभा में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा दिए गए बयान का समर्थन करते हुए तेजस्वी यादव और लालू प्रसाद यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर के संविधान के तहत न्यायपालिका ने लालू प्रसाद को अपराधी करार दिया है।
रोहित ने आरोप लगाया कि लालू यादव जबरन तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं, जबकि बिहार की जनता उनके गठबंधन के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को किसी से कोई खतरा नहीं है, असली खतरा बिहार की जनता को लालू परिवार से है। बिहार की बर्बादी के लिए लालू परिवार जिम्मेदार है।
रोहित ने आगे कहा कि गाय, भैंस, मुर्गी और बकरी का चारा तक चोरी कर लिया गया और अब तेजस्वी यादव उस पर सीना ठोक कर राजनीति कर रहे हैं। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रोहित ने दावा किया कि तेजस्वी यादव राघोपुर सीट से चुनाव हार जाएंगे और उनका लालू गठबंधन बिहार में 10 सीटें भी नहीं जीत पाएगा।