ब्रेकिंग न्यूज़

LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुना LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुना Bihar News: प्रसव के बाद मौत का सफर… एम्बुलेंस नहीं मिली तो ऑटो बना सहारा, रास्ते में ही थम गई जिंदगी BIHAR NEWS : लस्सी चोरी पर चली गोलियां! Bhagalpur में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत, CCTV में कैद हुआ खौफनाक वारदात बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध गैस रिफिलिंग के बड़े नेक्सस का किया पर्दाफास, नेपाल नंबर का टैंकर जब्त बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध गैस रिफिलिंग के बड़े नेक्सस का किया पर्दाफास, नेपाल नंबर का टैंकर जब्त जहर, आग और साजिश का खौफनाक खेल! मुजफ्फरपुर में पति की रहस्यमयी मौत, पत्नी पर हत्या की सनसनीखेज साजिश का आरोप Bihar land reform : अब नहीं लटकेगा जमीन का काम! जमीन विवादों पर सरकार सख्त, DCLR की बैठक में होगा कड़ा एक्शन; तय होगी जवाबदेही घर-घर पहुंचेगी जनगणना टीम… 33 सवालों से खुलेगा हर परिवार का पूरा ‘डेटा’, 17 अप्रैल से शुरू होगा बड़ा अभियान! IAS Training Bihar : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 19 जिलों के DM समेत 38 IAS ट्रेनिंग पर भेजे गए, जारी हुआ आदेश

Home / politics / रोहिणी आचार्य ने राहुल गांधी को बताया नासमझ, बोली- पापा सब जानते थे,...

रोहिणी आचार्य ने राहुल गांधी को बताया नासमझ, बोली- पापा सब जानते थे, इसलिए तो..

24-Mar-2023 05:50 PM

By First Bihar

PATNA: सूरत की कोर्ट से आपराधिक मानहानि के मामले में दो साल की सजा होने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म हो गई। इसको लेकर लोकसभा सचिवालय की तरफ से अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। राहुल की सदस्यता जाने के बाद पूरे देश में सियासत गर्म हो गई है। इसी बीच लालू प्रसाद को नया जीवन देने वाली उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने इसे राहुल गांधी का नासमझी बताते हुए बीजेपी पर जोरदार हमला बोला है।


रोहिणी ने ट्वीट कर कहा है कि “भाजपा का चाल चरित्र पापा सब समझते थे।इसलिए तो 2013 में इन्होंने इस अध्यादेश का विरोध किया था। उन्हें पहले से ही अनुभूति थी। अगर भूल से भी भाजपा सत्ता में आ गई तो, इसी अध्यादेश के बल परदेश के लोकतंत्र को कुचला करेगी और आज वही हुआ। राहुल गांधी नासमझी के शिकार हो गए और जाने-अनजाने में हीऐसी गलती कर बैठें जिसकी सजा आज देश के विपक्षी पार्टी केनेताओं को झूठे केस-मुकदमों की जाल में उलझ कर अपनी सदस्यता गंवानी पड़ रही है.”


रोहिणी ने आगे लिखा, “अहंकार तो रावण का भी ना रहा, तो फिर आप किस खेत की मूली हैं गोधरा के नरभक्षी जी। याद रखिए जिस दिन आपके पाप का घड़ा फूटेगा उस दिन खुद आपके पार्टी के लोग ही आप से पल्ला झाड़ लेंगे। रही बात आपके पूंजीपति आकाओं की तो वो चाहे दुनिया के किसी भी कोने में रहें। देश का लूटा हुआ पाई-पाई का हिसाब लिया जाएगा। समय बदलते देर नहीं लगती। कौन जानता था? जिस प्रभु श्री राम को, अयोध्या का सिंहासन मिलने वाला था। वो वनवासी का रूप धर कर वन को गमन करेंगे”। 


news image


news image