Bihar Crime News: BA के छात्र ने फंदे से लटक कर दी जान, वजह तलाश रही पुलिस देशभर में LPG के लिए हाहाकार, बिना गैस के भी खाना बना सकते हैं आप; जानिए.. पांच विकल्प देशभर में LPG के लिए हाहाकार, बिना गैस के भी खाना बना सकते हैं आप; जानिए.. पांच विकल्प Indian Railway : ट्रेन में गुटखा-सिगरेट बेचा तो सीधे जाएंगे जेल, रेलवे ने जारी किया यह आदेश; शुरू होगा यह अभियान Bihar Jobs : महिलाओं के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर, यहां लग रहा मेगा जॉब ऑफर ; इस तरह आप भी भर सकते हैं फॉर्म युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी, जंगल में मिला शव; प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका Bihar sand mafia : अवैध बालू का खेल पासिंग गिरोह से ट्रकों की ‘सेफ एंट्री’, पुलिस-खनन अधिकारी के सस्पेंशन के बाद भी नहीं रूक रहा खेल Patna Ultra Pods: बिना ड्राइवर चलेगी टैक्सी, 5 KM ट्रैक पर 59 पॉड्स दौड़ेंगे; इन 9 स्टेशन पर होगा स्टॉपेज इश्क ने ले ली जान: इंटर छात्र की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप Bihar Board Result 2026: बिहार में कब जारी होंगे मैट्रिक और इंटर के रिजल्ट? आ गया संभावित डेट
27-Feb-2025 02:48 PM
By First Bihar
Bihar Politics: बिहार में इसी साल विधान सभा चुनाव होने है। इस बीच बिहार की राजनीती में काफी गहमा-गहमी चल रही है और बिहार में नीतीश कैबिनट का विस्तार हो गया है। बुधवार को सात विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है। यह सभी मंत्री बीजेपी के कोटे से हैं। कैबिनेट बटवारे के बाद बिहार में सियासत शुरू हो गई है। अब राजद नेता रोहिणी आचार्य ने नीतीश कैबिनेट के विस्तार पर हमला बोला है।
रोहिणी आचार्य ने एक्स पर लिखा है कि “नीतीश कुमार जी की कैबिनेट (सरकार) पर विखंडनकारी भाजपा का कब्ज़ा.. कैबिनेट विस्तार में अपनी पार्टी के एक भी मंत्री को शपथ नहीं दिला सके नीतीश कुमार.. भाजपा का फरमान मानने को लाचार - बेबस - निरीह , महज मुखौटा नीतीश कुमार .. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी फिर भी कैबिनेट विस्तार पर मुहर लगा रहा भाजपा आलाकमान .. !!’
वहीं आरजेडी प्रवक्ता एजाज अहमद ने मंत्रिमंडल में दलित समाज से किसी को भी मंत्री नहीं बनाने पर सवाल उठाया है और कहा है कि ‘नीतीश कुमार हमेशा कहते है कि सभी जातिको हम उचित प्रतिनिधित्व देंगे, लेकिन न तो दलित, न ही यादव और ना मुस्लिम समुदाय से किसी को मंत्रीमंडल में जगह दिया है।
बता दें कि बिहार में एनडीए सरकार का गठन 28 जनवरी 2024 को हुआ और सरकार बनाई गई। तब से अभी तक यह दूसरा मंत्रिमंडल विस्तार है। इस विस्तार के बाद मुख्यमंत्री समेत कुल मंत्रियों की संख्या 36 हो गई है। इनमें भाजपा के 21, जदयू के 13, हम के एक और एक निर्दलीय शामिल हैं।