ब्रेकिंग
Bihar News: मंत्री और कार्यकर्ता में भिड़ंत...माइक की छीना झपटी, दोनों के बीच जबरदस्त टकरावBihar News: जहानाबाद के DEO लपेटे में आए, सात साल पुराने मामले में चलेगी विभागीय कार्यवाही...बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री बांटने पहुंची अक्षरा सिंह पत्रकार के सवाल पर भड़कीं, कहा..लोग खाने के लिए तरस रहे हैं और आपको मेरी शादी की चिंता पड़ी हुई हैबिहार में ईंट भट्ठा मालिकों को बड़ी राहत, सरकार ने ब्याज कर दिया माफबिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 17 एजेंडों पर लगी मुहरBihar News: मंत्री और कार्यकर्ता में भिड़ंत...माइक की छीना झपटी, दोनों के बीच जबरदस्त टकरावBihar News: जहानाबाद के DEO लपेटे में आए, सात साल पुराने मामले में चलेगी विभागीय कार्यवाही...बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री बांटने पहुंची अक्षरा सिंह पत्रकार के सवाल पर भड़कीं, कहा..लोग खाने के लिए तरस रहे हैं और आपको मेरी शादी की चिंता पड़ी हुई हैबिहार में ईंट भट्ठा मालिकों को बड़ी राहत, सरकार ने ब्याज कर दिया माफबिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 17 एजेंडों पर लगी मुहर

देशभर में LPG के लिए हाहाकार, बिना गैस के भी खाना बना सकते हैं आप; जानिए.. पांच विकल्प

LPG Shortage: देश में LPG की किल्लत और बढ़ती कीमतों के बीच इंडक्शन, एयर फ्रायर, इलेक्ट्रिक कुकर और माइक्रोवेव जैसे किचन गैजेट्स गैस-फ्री कुकिंग का आसान विकल्प बन गए हैं।

LPG Shortage
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

LPG Shortage: देश के कई राज्यों में एलपीजी (LPG) की किल्लत ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। कहीं सिलेंडर आउट ऑफ स्टॉक हैं तो कहीं कीमतें दोगुनी तक हो गई हैं। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत हाल ही में लगभग ₹60 प्रति सिलेंडर बढ़ाई गई है, वहीं कमर्शियल सिलेंडर के दाम भी बढ़ाए गए हैं। 


मिडिल ईस्ट में वॉर जैसे हालात और सप्लाई चेन पर असर के कारण यह स्थिति बनी है। ऐसे समय में ब्लैक मार्केट और कालाबाजारी बढ़ जाती है, जिससे आम लोगों को नुकसान होता है। लेकिन अगर आप स्मार्ट कुकिंग विकल्प अपनाते हैं तो LPG की कमी के बावजूद किचन का काम आसानी से चल सकता है।


इंडक्शन कुकटॉप:

इंडक्शन कुकटॉप बिजली से चलता है और हीट सीधे बर्तन में पैदा होती है। खाना जल्दी बनता है और गैस की जरूरत नहीं होती। छोटे फ्लैट, हॉस्टल या किराए के घरों में यह सबसे लोकप्रिय विकल्प बनता जा रहा है। बाजार में इसकी कीमत ₹2,000 से ₹5,000 के बीच है।


इन्फ्रारेड कुकटॉप:

इंडक्शन की तरह दिखता है, लेकिन इसमें हर तरह के बर्तन इस्तेमाल किए जा सकते हैं। इंडक्शन की लिमिटेशन यहां नहीं होती, इसलिए यह कई घरों में अधिक सुविधाजनक विकल्प माना जा रहा है।


इलेक्ट्रिक प्रेशर कुकर / मल्टी कुकर:

चावल, दाल, सब्जी और सूप जैसी डिशेज आसानी से बनाई जा सकती हैं। कई मॉडल में टाइमर और ऑटो कुकिंग मोड भी मौजूद हैं। ऑफिस जाने वाले या अकेले रहने वाले लोग इसे पसंद कर रहे हैं।


कन्वेक्शन माइक्रोवेव:

माइक्रोवेव को केवल खाना गर्म करने के लिए नहीं, बल्कि बेकिंग, ग्रिलिंग और अन्य तरह की डिश बनाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे किचन में गैस का इस्तेमाल कम किया जा सकता है।


एयर फ्रायर:

शुरुआत में फ्राइंग के लिए इस्तेमाल होने वाला एयर फ्रायर अब रोस्ट, बेक और ग्रिल जैसे कई मोड के साथ आता है। सब्जियां, पनीर, स्नैक्स और केक बनाने के लिए इसे घरों में तेजी से अपनाया जा रहा है।


फिलहाल पूरी तरह गैस-फ्री किचन हर घर में संभव नहीं है। लेकिन इंडक्शन, माइक्रोवेव, एयर फ्रायर और इलेक्ट्रिक कुकर जैसे गैजेट्स मिलकर LPG की खपत काफी कम कर सकते हैं। ऐसे गैजेट्स से आप गैस की किल्लत के दौरान भी लंबे समय तक खाना बना सकते हैं। इन गैजेट्स को अपनाकर न सिर्फ खर्च और परेशानी कम होगी, बल्कि स्मार्ट कुकिंग के जरिए आप किचन में आधुनिक सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता