ब्रेकिंग न्यूज़

कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले

Home / politics / बिहार में शराबबंदी को विफल करना विपक्ष का एजेंडा, रालोजपा बोली.. शराब के...

बिहार में शराबबंदी को विफल करना विपक्ष का एजेंडा, रालोजपा बोली.. शराब के अवैध धंधेबाजों को RJD का संरक्षण

05-Nov-2021 06:21 PM

PATNA : बिहार में शराबबंदी को चल रही है सियासत के बीच राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी की सरकार के बचाव में उतर गई है। रालोजपा ने विपक्ष पर आरोप लगाया है कि बिहार में शराबबंदी को विफल करने के लिए विरोधी साजिश कर रहे हैं। इतना ही नहीं रालोजपा ने बिहार विधानसभा में सभी दलों के सदस्यों की तरफ से ली गई शपथ को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं। रालोजपा प्रवक्ता श्रवन अग्रवाल ने कहा है कि विधानसभा में जिन विपक्षी सदस्यों ने शराबबंदी को सफल बनाने की शपथ ली थी उसका क्या हुआ। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी ने गोपालगंज और बेतिया में नकली शराब पीने से हुई मौत पर दुख जताया है। श्रवण अग्रवाल ने कहा है कि पार्टी की संवेदना पीड़ित परिवारों के साथ है। मामले के दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। 



रालोजपा ने मुख्य विपक्षी दल आरजेडी को कटघरे में खड़ा करते हुए जहरीली शराब से हुई मौत के लिए उसे जिम्मेदार ठहराया है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने जहरीली शराब पीने से हुई मौत पर कहा कि आरजेडी के नेता और कार्यकर्ता शराब के धंधे में लिप्त रहे हैं। आरजेडी नेताओं के संरक्षण में कुछ लोग लुके-छिपे शराब का अवैध धंधा के कर रहे हैं। आरजेडी का इतिहास रहा है कि इसके कार्यकर्ता शराब का अवैध या वैध धंधा करते थे और अब जब शराब बंदी लागू हो गई है तो ये अवैध तरीके से धन्धा करना चाह रहे हैं। लेकिन नीतीश सरकार ऐसा नहीं होने देगी। 


रालोजपा प्रवक्ता ने कहा है कि शराब के कारोबार में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई होगी। किसी सूरत में बिहार में शराब का कारोबार नहीं चल सकता। जो भी शराब के अवैध कारोबार में पकड़े जा रहे है, उनकी सम्पति को जब्त किया जा रहा हैं,उनके घर को जब्त कर स्कूल खोला जा रहा हैं।