बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
17-Nov-2025 06:17 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: बड़ी खबर बिहार के सियासी गलियारे से आ रही है, जहां राबड़ी आवास के बाहर आरजेडी कार्यकर्ताओं ने भारी हंगामा शुरू कर दिया है। बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी की दुर्गति के लिए संजय यादव को जिम्मेवार बताते हुए संजय यादव के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी की करारी हार को लेकर पार्टी में बगावत जैसे हालात हो गए हैं। पार्टी की दुर्गति के लिए कार्यकर्ता तेजस्वी यादव के सलाहकार और राज्यसभा सांसद संजय यादव को जिम्मेवार बता रहे हैं।
वहीं लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य के साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर भी कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी है। तेजस्वी यादव के विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सोमवारी की देर साम पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता राबड़ी आवास पहुंच गए और संजय यादव मुर्दाबाद के नारे लगाए।
कार्यकर्ता संजय यादव को हरियाणा भेजो के नारे लगाते रहे। कार्यकर्ताओं के हंगामे के बीच आरजेडी चीफ लालू प्रसाद मरीन ड्राइव के लिए रवाना हुए लेकिन रूककर उनकी बात सुनना मुनासिब नहीं समझा।