सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’ ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
21-Sep-2021 06:15 PM
PATNA: राष्ट्रीय जनता दल के प्रशिक्षण शिविर में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव शामिल होंगे। बुधवार यानी 22 सितंबर को प्रशिक्षण कार्यक्रम का दूसरा और अंतिम दिन है। इस दिन लालू प्रसाद यादव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यकर्ताओं के साथ जुड़ेंगे और बातचीत करेंगे।
पटना में आयोजित आरजेडी के प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम के दूसरे दिन लालू प्रसाद सुबह 9 बजे कार्यकर्ताओं से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरीये जुड़ेंगे। इस दौरान आरजेडी कार्यकर्ताओं से बातचीत भी करेंगे।
गौरतलब है कि पटना के एक पोलो रोड स्थित तेजस्वी यादव के आवास पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। ट्रेनिंग प्रोग्राम के पहले दिन आज आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने इसका शुभारंभ किया। तेजस्वी यादव के नेतृत्व में आज प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया गया। कल यानी बुधवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम का अंतिम दिन है।
कल के कार्यक्रम में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव शामिल होंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरीये लालू यादव कार्यकर्ताओं से जुड़ेंगे और उनसे बातचीत करेंगे। राजद को बूथ स्तर पर कैसे मजबूत किया जाए इसे लेकर जिलाध्यक्षों को संबोधित करेंगे और पार्टी के विचारधारा से तमाम कार्यकर्ताओं को अवगत कराएंगे। इस दौरान आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह समेत कई राजद नेता मौजूद रहेंगे।