ब्रेकिंग न्यूज़

मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड

Home / politics / आरजेडी MLC सुनील सिंह की सदस्यता पर खतरा, सीएम नीतीश की मिमिक्री पड़ेगी...

आरजेडी MLC सुनील सिंह की सदस्यता पर खतरा, सीएम नीतीश की मिमिक्री पड़ेगी भारी! फैसला आज

25-Jul-2024 11:49 AM

By First Bihar

PATNA: बिहार विधान परिषद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मिमिक्री करना राजद के विधान पार्षद सुनील कुमार सिंह को भारी पड़ता दिख रहा है। बिहार विधान परिषद की कार्यवाही के दौरान आरजेडी विधायक ने मुख्यमंत्री की मिमिक्री की थी। इस मामले आचार समिति की रिपोर्ट पर फैसला आने वाला है। ऐसे में आरजेडी एमएलसी की सदस्यता खतरे में आ गई है। 


दरअसल, लालू-राबड़ी परिवार के करीबी आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह ने पिछले सत्र में सदन के अंदर सीएम नीतीश कुमार का अंदाज कॉपी करते हुए मिमिक्री की थी। लालू के करीबी सुनील सिंह के साथ साथ आरजेडी के एक और एमएलसी कारी सोहैब ने भी इसी तरह का बर्ताव किया था। आरजेडी के दोनों एमएलसी के खिलाफ मामला विधान परिषद की अचार समिति के पास भेजा गया था।


समिति के सामने आरजेडी एमएससी कारी सोहैब ने अपनी गलती स्वीकार की थी लेकिन सुनील कुमार सिंह ने गलती नहीं मानी थी। समिति ने जांच करने के बाद अपनी फाइनल रिपोर्ट सभापति को भेज दी थी। तत्कालीन सभापति देवेशचंद्र ठाकुर ने इसपर निर्णय भी लिया था। सदन में आज पूर्व सभापति के फैसले की जानकारी दी जायेगी, इसे कार्यसूची में रखा गया है। ऐसे में आरजेडी एमएलसी सुनील कुमार सिंह की विधान परिषद सदस्यता पर खतरा मंडरा रहा है।