बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट
30-Jul-2025 03:11 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: पटना के बिल्डर से 50 लाख की रंगदारी मांगने के मामले में जेल में बंद आरजेडी विधायक रीतलाल यादव ने कोर्ट से इच्छा मृत्यु की मांग कर दी है। भागलपुर की जेल में बंद रीतलाल यादव को बुधवार को पटना सिविल कोर्ट में पेश किया गया था। इस दौरान आरजेडी विधायक ने अदालत से इच्छा मृत्यु की मांग कर दी।
दरअसल, बुधवार को पेशी के दौरान आरजेडी विधायक रीतलाल यादव ने पटना सिविल कोर्ट में जज से कहा कि, "हुजूर, मुझे इच्छा मृत्यु दीजिए। मेरे ऊपर केस पर केस लादा जा रहा है, मैं अब ऊब चुका हूं। मेरा ट्रांसफर बेऊर जेल में किया जाए, क्योंकि यहां मेरा कोई पैरवी करने वाला नहीं है।
विधायक रीतलाल यादव को भागलपुर से कोर्ट में पेशी के लिए पटना लाया गया था। वर्तमान में उनके खिलाफ एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई चल रही है। बीते 1 मई 2025 को उन्हें बेऊर जेल से शिफ्ट कर भागलपुर कैंप जेल भेजा गया था, जहां उन्हें T-सेल में रखा गया है। इसी सेल में पहले बाहुबली नेता अनंत सिंह को भी रखा गया था।
बेऊर जेल में विधायक रीतलाल यादव के कई करीबी लोग पहले से विभिन्न आपराधिक मामलों में बंद हैं। आरोप है कि जेल में रहते हुए वे लगातार अपने लोगों से संपर्क में थे। इसी आधार पर पटना पुलिस को आशंका हुई कि वह जेल से किसी आपराधिक घटना को अंजाम दे सकते हैं। इस इनपुट के आधार पर जिला प्रशासन ने एक रिपोर्ट तैयार कर जेल विभाग को भेजी। रिपोर्ट में रीतलाल को बेऊर से भागलपुर जेल शिफ्ट करने की सिफारिश की गई। जेल विभाग ने इसे प्रशासनिक कारण बताते हुए मंजूरी दे दी।
बता दें कि विधायक रीतलाल यादव ने 17 अप्रैल 2025 को कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था। उन पर बिल्डर कुमार गौरव से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और धमकी देने का आरोप है। इस मामले में खगौल थाने में FIR दर्ज की गई थी। पटना पुलिस ने 11 अप्रैल को उनके 11 ठिकानों पर छापेमारी की थी, जहां से 10.5 लाख रुपये नकद, 77 लाख रुपये के ब्लैंक चेक, चार पेन ड्राइव और जमीन से जुड़े कई संदिग्ध दस्तावेज बरामद किए गए थे।