बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट
24-Jul-2025 11:31 AM
By FIRST BIHAR
Bihar Assembly Monsoon session: बिहार में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण को लेकर विपक्ष ने सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सड़क से लेकर सदन तक इस मुद्दे को लेकर पक्ष और विपक्ष के बीच संग्राम छिड़ गया है। अब तो विपक्ष मे चुनाव तक का बहिष्कार करने का एलान कर दिया है। आरजेडी के वरिष्ठ विधायक भाई बीरेंद्र सदन के बाहर खूब बरसे।
राष्ट्रीय जनता दल के विधायक भाई बीरेंद्र ने स्पष्ट किया कि वह अपने विवादास्पद बयान के लिए किसी भी परिस्थिति में माफी नहीं मांगेंगे। उन्होंने कहा कि कल सदन में जो कुछ भी हुआ, मैं उसके लिए माफी नहीं मांगूंगा। मैं अपने बयान पर आज भी कायम हूं और आगे भी रहूंगा। अगर किसी को माफी मांगनी चाहिए, तो वह उपमुख्यमंत्री और वह मंत्री हैं जो बिहार को लूटने में लगे हैं।
भाई बीरेंद्र ने वोटर लिस्ट के मुद्दे पर भी गंभीर टिप्पणी की और कहा कि यह मामला बहुत गंभीर है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसमें कहीं न कहीं भाजपा की संलिप्तता है और चुनाव आयोग पूरी तरह से उसी दिशा में काम कर रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि इस विषय पर महागठबंधन फैसला करेगा कि भविष्य में क्या कदम उठाना है। उन्होंने कहा कि हम लोग चुनाव का बहिष्कार भी कर सकते हैं। हमारे नेता ने कहा है कि किसी भी स्थिति में कुछ भी हो सकता है, इसलिए हम अब कोई भी समझौता नहीं करेंगे।
रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना