बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
16-Nov-2025 06:45 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों में आरजेडी को बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। इसी बीच पार्टी नेता मदन शाह का एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने टिकट कटने के बाद आरजेडी को “25 सीटों पर सिमटने का श्राप” दिया था। हैरानी की बात यह है कि नतीजों में आरजेडी वाकई 25 सीटों पर सिमटकर रह गई।
चुनाव परिणाम आने के बाद मदन शाह ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पार्टी की हार से उनका मन दुखी है, लेकिन “भगवान जो करते हैं, अच्छे के लिए करते हैं।” उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी के भीतर कुछ लोग संगठन को बर्बाद करने में लगे हैं और तब तक पार्टी का भला नहीं हो सकता जब तक ऐसे लोगों को बाहर नहीं किया जाता।
बता दें कि पिछले महीने टिकट न मिलने पर मदन शाह ने पार्टी नेतृत्व पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था, “तेजस्वी बहुत घमंडी हैं, लोगों से मिलते नहीं। टिकट संजय यादव बांट रहे हैं। मैं यहां मरने आया हूं। लालू यादव मेरे गुरु हैं, उन्होंने कहा था कि टिकट देंगे, लेकिन टिकट बीजेपी के एजेंट संतोष कुशवाहा को दे दिया।”
उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि 2020 में लालू प्रसाद यादव ने उन्हें रांची बुलाकर तेली समुदाय की जनसंख्या का सर्वे कराया था और कहा था कि वे मधुबन विधानसभा से रणधीर सिंह को हरा सकते हैं। मदन शाह ने दावा किया था कि वे 90 के दशक से पार्टी के लिए काम कर रहे हैं और टिकट की उम्मीद में अपनी करोड़ों की जमीन तक बेच चुके हैं।