बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
10-Oct-2025 03:35 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राष्ट्रीय जनता दल ने बड़ा फैसला लिया है। पार्टी के केंद्रीय संसदीय दल की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आगामी चुनाव के लिए सीटों और उम्मीदवारों का चयन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ही करेंगे।
यह फैसला शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की अध्यक्षता में आयोजित राजद की राज्य और केंद्रीय संसदीय दल की बैठकों में लिया गया। बैठक का आयोजन पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के पटना स्थित सरकारी आवास पर किया गया था।
बैठक के पहले चरण में राज्य संसदीय दल की बैठक हुई, जिसमें तेजस्वी यादव ने भाग लिया। इसके बाद केंद्रीय संसदीय दल की बैठक हुई, जिसमें लालू यादव भी मौजूद रहे। राज्य संसदीय दल ने लालू यादव को सीट और उम्मीदवार तय करने के लिए अधिकृत करने का प्रस्ताव पारित किया।
इस प्रस्ताव को बाद में केंद्रीय संसदीय दल ने भी मंजूरी दे दी। इस दौरान लालू प्रसाद यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि इस बार बिहार में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में सरकार बनानी है। संसदीय दल के सभी सदस्यों ने इस लक्ष्य को लेकर संकल्प भी पारित किया।