बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
10-Feb-2024 06:44 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में नीतीश सरकार के फ्लोर टेस्ट के पहले सियासी घमासान मचा हुआ है। 12 फ़रवरी को विधानसभा में फ़्लोर टेस्ट होना है। इससे पहले सियासी खेला शुरू हो गया है। जेडीयू विधायक दल की बैठक के बाद आरजेडी ने विधायक दल की बैठक बुलाई। अब यह बात निकलकर सामने आ रही है कि राजद विधायक दल की बैठक खत्म हो गयी है। तेजस्वी यादव ने अपने विधायकों को अपने आवास पर ही रहने को कहा है।
तेजस्वी के इस फरमान के बाद आरजेडी विधायकों ने सुटकेस और कपड़ा मंगवा लिया है। सुरेंद्र यादव ने भी अपना कपड़ा सुरक्षा कर्मियों से मंगवाया है। राजद के तमाम विधायक और विधान पार्षद तेजस्वी यादव के आवास पर आज रहेंगे। सभी आज 5 देशरत्न मार्ग स्थित तेजस्वी यादव के आवास पर ही रहेंगे। राजद के विधायकों ने अपने ड्राइवर और सुरक्षा कर्मियों को आवास पर भेजकर कपड़ा मंगवाया हैं।
बिहार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट से पहले राजद के तमाम विधायक तेजस्वी यादव के आवास में रहेंगे। राजद विधानमंडल दल की बैठक में यह फैसला लिया गया। राजद के सभी 79 विधायकों को 5 देशरत्न मार्ग स्थित तेजस्वी यादव के आवास में ही रहने का निर्देश दिया गया है। 12 फरवरी को होने वाली फ्लोर टेस्ट से पहले कोई भी विधायक तेजस्वी यादव के आवास से बाहर नहीं निकलेंगे। 12 फरवरी की सुबह तक आरजेडी के सभी विधायक और विधान पार्षद तेजस्वी यादव के साथ ही उनके आवास में रहेंगे।
राजद के तमाम विधायक तेजस्वी यादव के आवास में नजरबंद रहेंगे। तेजस्वी यादव के आवास के बाहर बेरिकेटिंग की गयी है और सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। राजद विधायकों के लिए कंबल, सुटकेस और कपड़ा लगातार ले जाया जा रहा है।


