ब्रेकिंग न्यूज़

पहले ही मैच में मचाया धमाल… 22 साल के कॉनली की पारी देख चहल भी बोले– ये बनेगा IPL 2026 का सबसे बड़ा स्टार! पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक हनुमान जयंती पर बस ये एक चौपाई बदल सकती है किस्मत… मिलेगा बल, बुद्धि और दूर होंगे कष्ट नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस 20 लाख के विवाद में खून… दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, शूटर्स के सहारे रची गई साजिश ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित जेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौता अस्पताल में फिर दिखी लापरवाही… निरीक्षण में डॉक्टर गायब, भड़के विधायक बोले– अब होगी सख्त कार्रवाई

Home / politics / RJD के घोषणा पत्र पर JDU का हमला, बोले- चरवाहा विद्यालय खोलने वाले...

RJD के घोषणा पत्र पर JDU का हमला, बोले- चरवाहा विद्यालय खोलने वाले नौकरी की कर रहे बात

24-Oct-2020 10:57 AM

By Ranjan Singh

PATNA : राष्ट्रीय जनता दल ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र जारी कर दिया है. घोषणा पत्र में आरजेडी ने बिहार के बेरोजगार युवाओं को 10 लाख नौकरी देने का वादा किया है. पटना में तेजस्वी यादव, मनोज झा समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने घोषणा पत्र जारी किया है. इसके अलावा पार्टी ने बेरोजगार युवाओं को 1500 रुपये बेरोजगारी भत्ता देने समेत और भी कई वादे किये हैं. राजद के घोषणा पत्र पर बीजेपी और जेडीयू के नेता हमलावर हैं. 


पटना एयरपोर्ट पर जेडीयू के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अशोक चौधरी और मंत्री संजय झा ने राजद के घोषणापत्र को लेकर तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है.  संजय झा ने कहा कि जिसके राज में बजट पास नहीं होता था, जो रेलवे में नौकरी देने के नाम पर पैसा लेते थे, जिनपर केस भी अभी सीबीआई में चल रहा है वोलोग नौकरी देने की बात कर रहे हैं.


वहीं अशोक चौधरी ने कहा कि जो लोग चरवाहा विद्यालय खोलने का काम करते थे वो आज नौकरी देने और शिक्षा की बात कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि तेजस्वी पर पिछले 15 साल के पति-पत्नी शासन का बोझ है. इस बोझ से वो इतने परेशान हैं कि हर दिन नए नए मुद्दे लेकर सामने आ रहे हैं. नीतीश कुमार ने जात-पात से ऊपर उठकर राज्य को आगे बढ़ाने का काम किया है. तेजस्वी और उनकी पार्टी ऐसी बातें कर जनता को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं.