UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी Bihar News: कंट्रोल रूम निर्माण पर हंगामा... मेयर व पार्षदों ने रुकवाया काम, जेनरेटर बना विवाद की वजह बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान JEE Main 2026: देर हुई तो एंट्री बंद, क्या पहनें–क्या ले जाएं… जान लें हर नियम, वरना छूट सकता है एग्जाम पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी
03-Jun-2024 09:38 PM
By First Bihar
PATNA: लोकसभा चुनाव के नतीजे कल घोषित किये जाएंगे लेकिन रिजल्ट से पहले तेजस्वी यादव ने बड़ा दावा कर दिया है। उन्होंने कहा है कि INDIA गठबंधन की जीत पक्की है। 295+ सीट हमारे गठबंधन को मिलने जा रही है। हम लोग कल चुनाव जीत रहे हैं।
तेजस्वी ने कहा कि कम से कम इंडिया एलाइंस पूरे देश भर में 295+ सीट मिलने जा रही है और हम लोग पूरी तरीके से देश के जनता को धन्यवाद देते हैं। खास तौर पर बिहार के लोगों को हम लोग ने जहां भी प्रचार किया है 45 डिग्री से 49 डिग्री में कड़ी धूप में लोग धूप में खड़े रहे। यह लोगों का यह जज्बात बताता है कि हम लोग चुनाव जीत रहे हैं। सभी नेताओं से हमारी बात हो रही है। सभी जगह से अच्छा फीडबैक आ रहा है। हम लोगों को डेलिगेशन इलेक्शन कमीशन भी गया वहां यह तय हुआ जो गाइडलाइंस है सभी कलेक्टरों को भेज दिया जाए ताकि उसका सही से नियम का पालन किया जाए ताकि काउंटिंग प्रक्रिया में कोई धांधली ना हो।
तेजस्वी ने आगे कहा कि 2020 जैसी धांधली अगर होगी तो इस बार जनता बर्दाश्त करने वाली नहीं है। इस बार जनता हिसाब लेगी। जनता लोकतंत्र में जो उनका अधिकार मिला है उसकी रक्षा के लिए जनता पूरी तरीके से धांधली को रोकने के लिए तैयार खड़ी है। हम लोग पूरी तरीके से निश्चित है और कल आप देखिएगा काफी अच्छा मार्जिन से हम लोग चुनाव जीत रहे हैं। बिहार में 25 सीट से कम इंडिया गठबंधन की नहीं आ रही है। 25 सीट से ज्यादा इंडिया गठबंधन को आ रहा है।
एग्जिट पोल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि यह मोदी जी का पोल है। मनोवैज्ञानिक तौर पर यह चलाया जाता है। मीडिया से उम्मीद ही क्या किया जा सकता है। हम लोगों को जनता का पोल मिला हुआ है। जनता ने जो फीडबैक दिया है उसके अनुसार इंडिया गठबंधन की जीत तय है। इंडिया गठबंधन कुल 295+ सीटों पर जीत हासिल करेगी। हमारे पक्ष में पॉजिटिव पोल में आ रहा है। हम लोग पूरी तरीके से निश्चित हैं। कोई भी साइकोलॉजिकल दबाव जनता को नहीं हिला सकती।
उन्होंने कहा कि मीडिया का सर्वे मोदी जी का सर्वे होता है इसलिए जो ग्राउंड रियलिटी है हम लोग उसी पर विश्वास करते हैं। लोगों का गांव से फोन आ रहा है। पूछ रहे हैं कि मीडिया वाले को क्या हो गया है? जो व्यक्ति 49 और 50 डिग्री में धूप में खड़ा होकर तेजस्वी यादव का भाषण सुना और जब तक वो रहे लोग भी डटे रहे। तेजस्वी यादव ने कहा कि यह सत्य की जीत तय है जनता की जीत तय है।