UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी Bihar News: कंट्रोल रूम निर्माण पर हंगामा... मेयर व पार्षदों ने रुकवाया काम, जेनरेटर बना विवाद की वजह बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान JEE Main 2026: देर हुई तो एंट्री बंद, क्या पहनें–क्या ले जाएं… जान लें हर नियम, वरना छूट सकता है एग्जाम पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी
27-Oct-2020 12:19 PM
PATNA : 14 करोड़ बिहारियों की बागडोर तेजस्वी जैसे युवा और नए लड़के के हाथ में नहीं दी जा सकती, यह कहना है बीजेपी सांसद रवि किशन का. फिल्म की दुनिया से राजनीति में आकर संसद तक पहुंचने वाले रवि किशन इन दिनों बिहार चुनाव में प्रचार कर रहे हैं. एनडीए के लिए उन्होंने कई जनसभाओं को संबोधित किया है लेकिन उनका मानना है कि तेजस्वी यादव जैसे नए लड़के के हाथ में बिहार की बागडोर देना बड़ी चूक साबित होगी.
रवि किशन ने कहा है कि बिहार में एनडीए के पक्ष में आंधी बह रही है और लोगों ने एक बार फिर से नीतीश कुमार जैसे इंटेलिजेंट व्यक्ति के हाथ में शासन देने का मन बना रखा है. नरेंद्र मोदी के आने से बिहार में एनडीए की जीत पक्की हो गई है और नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए को डेढ़ सौ से ज्यादा सीटें हासिल होंगी.
तेजस्वी की तरफ से पूछे गए 11 सवालों के जवाब में पलटवार करते हुए रवि किशन ने कहा है कि जिसके माता-पिता दोनों मुख्यमंत्री रहें हों फिर भी वह 9वीं पास नहीं कर पाए. रवि किशन ने कहा कि तेजस्वी यादव दिल्ली में ज्यादा वक्त गुजारते हैं, बिहार में उनका वक्त कम गुजरता है. उन्हें बिहार की समझ नहीं है और ऐसे में उन्हें जनता चुनेगी, इस पर संदेह है. तेजस्वी यादव की सभा में आने वाली भीड़ पर रवि किशन ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा है कि तेजस्वी की जनसभा में तोड़फोड़ हो रही है, कुर्सी तोड़े जा रहे हैं और जनता यह सब देख रही है.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरफ से लालू परिवार पर की गई टिप्पणी और 9 बच्चों के मुद्दे पर रवि किशन ने यह कहते हुए किनारा कर लिया कि उन्होंने मुख्यमंत्री का बयान नहीं सुना है लेकिन उन्हें इस बात का पूरा भरोसा है कि मुख्यमंत्री इस तरह की बात नहीं कह सकते.