ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट

एकावना गांव में गड्ढे ने फिर ली जान: युवक की मौत पर रामबाबू सिंह ने जताया शोक, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग

26-Jul-2025 06:34 PM

By FIRST BIHAR

Bhojpur News: बड़हरा प्रखंड के एकावना गांव में वर्षों से जानलेवा बन चुके एक विशाल गड्ढे ने एक बार फिर एक नौजवान की जान ले ली। ग्रामवासी उमेश सिंह के 24 वर्षीय पुत्र की हाल ही में उस समय डूबकर मौत हो गई जब वह पानी निकालने के लिए बाल्टी लेने गया और फिसलकर गहरे गड्ढे में समा गया। ग्रामीणों के अनुसार यह गड्ढा बरसात के समय विकराल रूप ले लेता है, जिससे गांव के रास्ते भी जलमग्न हो जाते हैं और हादसे की आशंका बनी रहती है।


घटना की जानकारी मिलते ही राजद के युवा नेता रामबाबू सिंह उर्फ अशोक कुमार सिंह मृतक के परिजनों से मिलने उनके घर पहुंचे। उन्होंने परिवार को सांत्वना दी और इस दर्दनाक हादसे को अत्यंत दुखद बताते हुए प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग की।


रामबाबू सिंह ने कहा कि यह गड्ढा अब सिर्फ जलजमाव नहीं, बल्कि जानलेवा खतरा बन चुका है। हर साल कोई न कोई जान जा रही है। मैं प्रशासन और बिहार सरकार के बाढ़ नियंत्रण विभाग से मांग करता हूं कि इस गड्ढे को अविलंब भरा जाए ताकि भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाएं ना हों। अगर समाधान नहीं हुआ तो जनआंदोलन किया जाएगा।


उन्होंने यह भी कहा कि यह कोई पहली घटना नहीं है। गांववाले लगातार शिकायत करते आ रहे हैं, पर अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभागों को इस गम्भीर विषय को प्राथमिकता देनी चाहिए।


उन्होंने मांग की है कि गड्ढे की तत्काल भराई हेतु जेसीबी व सामग्री उपलब्ध कराई जाए, बरसात में जलनिकासी की स्थायी योजना बनाई जाए, प्रभावित रास्ते को ऊंचा कर मजबूत ढलाई की जाए और संभावित डूब क्षेत्र में चेतावनी बोर्ड और बैरिकेडिंग की व्यवस्था हो। यह हादसा न सिर्फ एक परिवार का दुख है, बल्कि पूरे गांव का गुस्सा और पीड़ा भी है। अब वक्त आ गया है कि प्रशासन कागजों से बाहर निकलकर जमीनी कार्रवाई करे।