डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या
09-Aug-2025 04:43 PM
By FIRST BIHAR
Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन का पर्व आज शनिवार को पूरे देश में पारंपरिक उत्साह और भाई-बहन के प्रेम के प्रतीक के रूप में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश की कई प्रमुख हस्तियों ने देशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।
प्रधानमंत्री मोदी ने 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने आवास पर स्कूली छात्राओं और ब्रह्मकुमारी संस्था से आई साध्वियों से राखी बंधवाई। बड़ी संख्या में पहुंचीं छात्राओं ने प्रधानमंत्री को राखी बांधी और इस दौरान उनसे बातचीत व हंसी-मजाक भी हुआ।
इस खास पल को पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' (पूर्व ट्विटर) पर एक वीडियो के माध्यम से साझा किया। वीडियो में बच्चे और छात्राएं प्रधानमंत्री को राखी बांधते हुए दिख रहे हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री ने X पर देशवासियों को बधाई देते हुए लिखा, "सभी देशवासियों को रक्षाबंधन की अनेकानेक शुभकामनाएं।"
इस मौके पर प्रधानमंत्री ने न केवल बच्चों और छात्राओं से राखी बंधवाई, बल्कि ब्रह्मकुमारी से आईं बहनों से भी राखी स्वीकार की, जिससे यह आयोजन और भी आध्यात्मिक और भावनात्मक हो गया।