ब्रेकिंग न्यूज़

गवाही से बचना पड़ा भारी: मुजफ्फरपुर में दो रिटायर्ड दरोगाओं की गिरफ्तारी के आदेश, जानिए पूरा मामला BIHAR NEWS : तालाब बना काल : खेलते-खेलते दो मासूम भाई-बहन की दर्दनाक मौत… बिहार के इस जिले से आई दिल दहला देने वाली खबर OFSS Bihar 11th Admission 2026 : 350 रुपये में कई कॉलेज का एडमिशन! इंटर में नामांकन के लिए ऑनलाइन फॉर्म शुरू, ऐसे करें अप्लाई Bihar Politics : विजय चौधरी ने कर दिया क्लियर, जानिए कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री; NDA की बैठक में इसी नाम पर लगेगा फाइनल मुहर Bihar Expressway : बिहार को मिला पहला एक्सप्रेसवे! पटना से पूर्णिया अब सिर्फ 3 घंटे में; जानिए कैसे बदलेगी 8 जिलों की किस्मत Bihar Road Accident : एक झटके में उजड़ गई 3 घरों की खुशियां, कटिहार में भीषण हादसा, गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर दुनिया को बड़ी राहत! अमेरिका-ईरान के बीच आखिरी वक्त पर हुआ युद्धविराम; क्या ये शांति की शुरुआत है या सिर्फ तूफान से पहले की शांति? Bihar News : आखिरी कैबिनेट मीटिंग? नीतीश कुमार के अगले कदम पर सबकी नजर, मीटिंग में बड़े फैसलों के संकेत; पढ़िए क्या हो सकता है स्पेशल BIHAR NEWS : बिहार में हथियार लाइसेंस पर सख्ती! हर महीने देनी होगी रिपोर्ट, 60 दिन में फैसला अनिवार्य Bihar Politics : मुरेठा से ‘मंजूरी’ तक : जानिए कैसे सम्राट चौधरी बने नीतीश कुमार के सबसे करीबी नेता, अब CM रेस में सबसे आगे

Home / politics / केंद्र की राजनीति में आज से नई शुरुआत करेंगे सुशील मोदी, राज्यसभा सांसद...

केंद्र की राजनीति में आज से नई शुरुआत करेंगे सुशील मोदी, राज्यसभा सांसद के तौर पर लेंगे शपथ

12-Dec-2020 07:02 AM

PATNA : डेढ़ दशक तक बिहार की राजनीति मैसेज पर रहने के बाद बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी आज से केंद्र में अपनी नई पारी की शुरुआत करेंगे। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी आज राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ लेंगे। आज शाम 4 बजे संसद भवन राज्यसभा चेंबर में शपथ लेंगे राज्यसभा के सभापति और भारत के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू सुशील मोदी को सदन के सदस्यता की शपथ दिलाएंगे। 


सुशील मोदी राज्यसभा के लिए हुए उपचुनाव में निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं और राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद उन्होंने विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा भी दे दिया है। सुशील कुमार मोदी ने ना केवल केंद्र की राजनीति में कदम रखा है बल्कि अपने नाम एक नया रिकॉर्ड भी दर्ज कराया है। सुशील मोदी बिहार में दोनों सदनों विधानसभा और विधान परिषद के अलावे लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य बन चुके हैं। वह बिहार के ऐसे पहले राजनेता हैं जिन्होंने चारो सदन की सदस्यता अपने नाम की हो। सुशील मोदी इसके पहले लोकसभा के सदस्य रह चुके हैं। 


एलजेपी के संस्थापक और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान के निधन के बाद खाली हुई राज्यसभा सीट पर सुशील मोदी निर्वाचित हुए हैं। इसके पहले विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत के बावजूद बीजेपी नेतृत्व ने उन्हें बिहार सरकार में शामिल नहीं किया। उन्हें डिप्टी सीएम बनाने की बजाय बीजेपी नेताओं ने केंद्रीय राजनीति में लाने का निर्णय लिया। अब कयास लगाया जा रहा है कि मोदी को केंद्रीय कैबिनेट में जगह मिल सकती है। अगर ऐसा हुआ तो सुशील।मोदी के लिए यह एक और बड़ी उपलब्धि होगी।