बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
27-Jan-2024 10:22 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में सियासी उठापटक के बीच बड़ी खबर पटना से आ रही है। बीजेपी के बिहार प्रभारी विनोद तावड़े राजभवन पहुंचे हैं। रात 10 बजे विनोद तावड़े राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। राजभवन में विनोद तावड़े राज्यपाल के साथ डिनर करेंगे। वही बिहार की राजनीतिक हलचल पर पीएम मोदी का बयान सामने आया है। पीएम मोदी ने कहा है कि कुछ पार्टियां सदस्यों को सलाह देने के बजाय उनके आपत्तिजनक व्यवहार का समर्थन करती हैं।
बता दें कि पटना स्थित बीजेपी दफ्तर में शनिवार शाम में विधायक दल की बैठक हुई। इसमें विधायकों के अलावा एमएलसी, सांसद और बीजेपी के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक खत्म होने के बाद बिहार बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अभी तक नीतीश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा नहीं दिया है। ना ही किसी ने सरकार से समर्थन वापस लिया है। कोई बात होगी तभी जानकारी होगी।
उन्होंने कहा कि बीजेपी यह जानने की कोशिश कर रही है कि बिहार की अभी क्या स्थिति है। उन्होंने यह भी कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास जब कोई सूचना पहुंचेगी तभी हमें इस बात की जानकारी मिलेगी। लेकिन अभी तक ऐसी कोई जानकारी नहीं आई है। इसी बीच रात के करीब 10 बजे बीजेपी के बिहार प्रभारी विनोद तावड़े राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं।