बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट
02-Sep-2025 09:43 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: बिहार में इंडिया गठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मां की गाली दिए जाने के मामले में पटना की एक अदालत में चार नेताओं के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया गया है। यह मुकदमा पटना हाई कोर्ट के वकील अवधेश कुमार पांडे द्वारा भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज किया गया है।
परिवाद पत्र में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, वीआईपी पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी और मो. रिजवी उर्फ राजा को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। यह मुकदमा परिवाद पत्र संख्या 12873/2025 के रूप में दर्ज हुआ है और इसकी सुनवाई 3 सितंबर 2025 को होगी।
बता दें कि यह विवाद दरभंगा में आयोजित इंडिया गठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान हुआ, जहां मंच से पीएम मोदी के खिलाफ अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ था। इस मामले में आरोपी मो. रिजवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
इस घटना को लेकर एनडीए ने 4 सितंबर को बिहार बंद का आह्वान किया है। बंद सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। इस दौरान बीजेपी और एनडीए सहयोगी दलों के नेता व महिला कार्यकर्ता सड़कों पर मार्च करेंगे। एनडीए लगातार राहुल गांधी और तेजस्वी यादव से सार्वजनिक माफी की मांग कर रहा है।