बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान JEE Main 2026: देर हुई तो एंट्री बंद, क्या पहनें–क्या ले जाएं… जान लें हर नियम, वरना छूट सकता है एग्जाम पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी चलती बाइक में अचानक धमाका… देखते ही देखते धधक उठी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश
29-May-2020 09:42 AM
PATNA : बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के गोपालगंज कूच के एलान के बाद राब़ड़ी आवास पर तैनात पुलिस को देख कर आरजेडी विधायक भड़क गये। उन्होनें सरकार पर जमकर अपनी भड़ास निकाली। विधायक ने कहा कि हमलोगों ने अनुमति की सारी प्रक्रिया पूरी कर ली है। गोपालगंज की ओर तो कूच करेंगे ही।
राबड़ी आवास पर आरजेडी विधायकों के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। इस बीच वहां पहुंचे आरजेडी विधायक शिवचंद्र राम आवास के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात देख भड़क उठे। उन्होनें कहा कि सरकार विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। गोपालगंज में हजारों मोटरसाइकिल से वहां के जनप्रतिनिधि घूम रहे हैं उनपर कोई कार्रवाई नहीं की गयी।
शिवचंद्र राम ने कहा कि लॉकडाउन में हम सरकार को मदद करते हुए घरों में बंद लेकिन सड़क पर अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। उन्होनें कहा कि गोपालगंज के मामले में पीड़ित बार-बार आरोपी का नाम ले रहा है लेकिन सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। हम पीड़ित परिवार से मिलकर सरकार से कार्रवाई की मांग करेंगे। लॉ एंड आर्डर संभालना सरकार का काम है।