बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
23-May-2022 03:48 PM
PATNA: वायरल ब्यॉय के नाम से फेमस नालंदा का सोनू इनदिनों खूब सुर्खियों में है। सोनू के मुताबिक वो पढ़ लिखकर वह आईएएस बनना चाहता है लेकिन घर के आर्थिक स्थिती ठीक नहीं होने के कारण सोनू का परिवार समस्या से जूझ रहा है जिसे दूर करने के लिए कई नेता और अभिनेता सोनू की मदद करने के लिए आगे आए हैं। इसी बीच भाजपा के पूर्व सांसद आर के सिन्हा ने सोनू को पटना स्थित अपने आवास पर बुलाया।
आर के सिन्हा ने देहरादून स्थित अपने स्कूल "द इंडियन पब्लिक स्कूल" में दाखिला करवाने का ऑफर दिया है साथ ही सोनू को वहां रहने खाने, खेलने, कूदने की सारी व्यवस्था करवा देने का भी भरोसा दिया है। सांसद आर के सिन्हा ने 4 तारीख को सोनू और उसके परिजनों को देहरादून आने जाने के लिए ट्रेन की टिकट करवा देने की बात कही। मौके पर मौजूद पत्रकारों ने सोनू से जब सवाल किया कि आपको ये ऑफर कैसा लगा। क्या आप देहरादून जाएंगे इस पर सोनू ने सोच विचार कर फैसला लेने की बात कही है।