बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
31-Jul-2025 07:49 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर अपनी बिहार बदलाव यात्रा के क्रम में आज मुजफ्फरपुर के सरैया में बिहार बदलाव जनसभा करने पहुंचे। जगत सिंह हाई स्कूल मैदान में जनसभा के बाद उन्होंने मीडिया के सवालों के जवाब दिए। प्रशांत किशोर ने इस दौरान राहुल गांधी के बिहार दौरे पर हमला किया। साथ ही उन्होंने खुद को नौसिखिया नेता बताए जाने को लेकर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पर भी निशाना साधा।
प्रशांत किशोर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आगामी बिहार दौरे और पदयात्रा करने पर हमला करते हुए कहा कि अब बिहार की जनता को देखना है कि वो चुनाव से पहले बिहार घूमने आ रहे हैं। बेवकूफ बनाकर वोट लेने आ रहे हैं। क्या पहले जब बेरोजगार बच्चे दर दर भटक रहे थे, तब वो आए? जब कोविड में लोग पैदल चलकर दिल्ली-मुंबई से बिहार आए, तब इन्होंने बिहार की जनता के लिए क्या किया? शिक्षा सुधारने, बेरोजगारी हटाने के लिए क्या किया? 40-45 साल से इन्हीं लोगों का राज है, बिहार अब मजदूरों की फैक्ट्री बन गया है। इसलिए लोग अब इनके झांसे में आनेवाले नहीं हैं।
वहीं डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी द्वारा नौसिखिया नेता बताए जाने पर भी प्रशांत किशोर ने तंज किया। उन्होंने कहा कि मैं उनकी बात का समर्थन करता हूं। बिहार को नेताओं ने ही लूटा है। उनलोगों को भ्रष्टाचार करने का अनुभव है। लेकिन हमलोग नए नेता हैं, नए तरह की राजनीति कर रहे हैं। हमलोगों को अपहरण-रंगदारी का अनुभव नहीं है।
इसी दौरान बिहार सरकार द्वारा लगातार नए योजनाओं का ऐलान करने के सवाल पर प्रशांत किशोर ने कहा कि यह जनता की ताकत है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 20 साल से बुजुर्गों को 400 रुपये दे रहे थे। जन सुराज के ऐलान के बाद बढ़ाकर 1000 रुपये किए हैं। हम जामवंत हैं और बिहार की जनता हनुमान है। हम जामवंत की तरह ही लोगों को जगाने आए हैं कि अपनी शक्ति पहचानो। उनलोगों को वोट दो जो आपके बच्चों के बारे में सोचें।

