मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत
09-Aug-2022 06:12 PM
PATNA: CM नीतीश का इस्तीफा राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया है। तेजस्वी के साथ राजभवन गये नीतीश कुमार ने महागठबंधन की नई सरकार बनाने के लिए 164 विधायकों का समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंपा है। महागठबंधन की सरकार बनाने का दावा भी किया। मिली जानकारी के अनुसार महागठबंधन की सरकार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार होंगे और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव। इसके साथ ही एनडीए से नीतीश का नाता खत्म हो गया है। हालांकि नीतीश के इस कदम से बीजेपी लगातार हमलावर है।
वही जब प्रधानमंत्री की उम्मीदवारी का सवाल मीडिया ने नीतीश कुमार से किया तब उन्होंने मुस्कुराते हुए यह कह दिया कि छोड़िए ई सब बात...नीतीश ने कहा कि अब महागठबंधन की सरकार बिहार में बनेगी। 7 पार्टी मिलकर बिहार के विकास के लिए काम करेंगे। 164 महागठबंधन और एक निर्दलीय विधायक का समर्थन मिला है।
उन्होंने कहा कि 2020 में इतनी कम सीट थी हम मुख्यमंत्री बनने के लिए तैयार नहीं थे। कई तरह की बातें कही जा रही थी। बीजेपी ने पंजाब और महाराष्ट्र में अपने सहयोगी को खत्म किया। अब बिहार में ऐसा करने की कोशिश में बीजेपी थी लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। वही तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश जी बहुत निर्डर होकर यह निर्णय लिये हैं। अब बीजेपी विधानसभा में अकेली रहेगी। तेजस्वी ने कहा कि देश में सबसे अनुभवी मुख्यमंत्री कोई है तो वो हैं नीतीश कुमार जी। कुछ लोग तो प्रचार का काम करते हैं।
