बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट
21-Sep-2025 12:10 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के मंच से एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। इस घटना के बाद भारतीय जनता पार्टी ने कड़ी आपत्ति जताते हुए तेजस्वी यादव और महुआ विधायक मुकेश कुमार रोशन के खिलाफ पटना के गांधी मैदान थाना में केस दर्ज कराया है।
यह FIR भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णा सिंह कल्लू की ओर से दर्ज कराई गई है। कृष्णा सिंह कल्लू ने आरोप लगाया कि ‘बिहार अधिकार यात्रा’ के दौरान आयोजित एक जनसभा में प्रधानमंत्री मोदी की स्वर्गीय माताश्री को गालियां दी गईं। साथ ही सभा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खिलाफ भी अपमानजनक नारेबाजी की गई।
इस घटना के बाद भाजपा नेताओं ने तेजस्वी यादव और महागठबंधन पर तीखा हमला बोला है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, हम जब लालू जी के शासन को 'जंगलराज' कहते हैं तो वे नाराज़ हो जाते हैं, लेकिन उनके बेटे तेजस्वी यादव के मंच से हमारे प्रधानमंत्री को गालियां दी जाती हैं। आप लोग सुधरने वाले नहीं हैं, और बिहार की जनता इसका जवाब विधानसभा चुनाव में देगी।
डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा समेत अन्य नेताओं ने तेजस्वी यादव और आरजेडी से कहा है कि वह इसके लिए सार्वजनिक तौर पर माफी मांगे। भाजपा नेताओं की मांग है कि इस मामले में कठोर कार्रवाई हो और मंच से की गई इस तरह की टिप्पणियों पर रोक लगाई जाए।
