बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
29-Aug-2025 09:07 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: चुनावी साल में केंद्र सरकार ने बिहार के लिए अपना खजाना खोल दिया है। केंद्र की एनडीए सरकार एक के बाद एक बिहार को सौगात दे रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अगला बिहार दौरा 15 सितंबर को प्रस्तावित है लेकिन पूर्णिया दौरे से पहले पीएम मोदी दो सितंबर को बिहार पर फिर से सौगातों की बरसात करने जा रहे है।
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 15 सितंबर को बिहार के दौरे पर आएंगे। इस दौरान वे पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे और एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। पूर्णिया राज्य का चौथा वाणिज्यिक एयरपोर्ट होगा, जहां से यात्री विमान सेवा शुरू हो सकेगी।
इससे पहले, प्रधानमंत्री 2 सितंबर को बिहार को करोड़ों रुपये की योजनाओं की सौगात देंगे। वे कई रेल, सड़क और आधारभूत संरचना परियोजनाओं का ऑनलाइन शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इसकी जानकारी उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को दी। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी इस दिन ऑनलाइन संबोधन भी देंगे।
पूर्णिया एयरपोर्ट का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। 30 अगस्त तक सभी कार्य पूरे करने की समयसीमा तय की गई है। सितंबर की शुरुआत में DGCA से हवाई सेवा संचालन की मंजूरी मिलने की उम्मीद है। वहीं दरभंगा में 'वोटर अधिकार यात्रा' के दौरान प्रधानमंत्री मोदी पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजद और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि पीएम के खिलाफ जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया गया, वह लोकतंत्र को शर्मसार करता है। राजद और कांग्रेस समाज में नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं। सम्राट चौधरी ने कहा कि राजद का यही राजनीतिक चरित्र रहा है, जबकि कांग्रेस लोकतंत्र को राजतंत्र समझने की भूल करती है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता कांग्रेस और राजद को पूरी तरह खारिज कर देगी।