ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल

Home / politics / ‘इनको अपनी हार साफ दिख रही है : जनता के बीच जाने के...

‘इनको अपनी हार साफ दिख रही है : जनता के बीच जाने के बजाए बैठक कर रहे हैं’ : PM के रोड शो से पहले विपक्ष की मीटिंग पर बोले चिराग

11-May-2024 11:53 AM

By First Bihar

PATNA : कल यानी 12 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजधानी पटना में लोकसभा चुनाव के दौरान पहला रोड शो करने जा रहे है। पीएम मोदी के रोड शो को लेकर विपक्षी खेमें में खलबली मची हुई है। पीएम के रोड शो से पहले पटना में इंडी गठबंधन की बड़ी बैठक बुलाई गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लालू प्रसाद समेत विपक्ष के कई बड़े नेता इस बैठक में शामिल हो रहे हैं।


विपक्षी गठबंधन की बैठक पर लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि इस वक्त जनता के बीच जाना चाहिए तो ये लोग अभी भी बैठक ही कर रहे हैं। मल्लिकार्जुन खरगे को छोड़कर कांग्रेस के जो बड़े नेता हैं, उनमें से किसी ने भी बिहार आना मुनासिब नहीं समझा। राहुल गांधी सिर्फ एक बार बिहार आए और कोई बड़ा नेता नहीं आया। जब-जब अधिक से अधिक लोगों से मिलने का समय आता है तो ये लोग बैठक करते हैं। विपक्ष जान चुका है कि उनकी हार नजदीक है। बिहार में इन लोगों को अपनी हार साफ दिखाई दे रही है।


12 मई को पटना में होने वाले पीएम मोदी के रोड शो पर चिराग ने कहा कि इससे बिहार के प्रति पीएम मोदी का प्रेम दिख रहा है। रोड शो हो या हर चरण में आकर चुनाव प्रचार करना। जितना समय प्रधानमंत्री ने बिहार को दिया है यह बिहार और बिहारियों के साथ-साथ हमलोगों के लिए भी गर्व की बात है। वहीं केजरीवाल को मिली अंतरिम जमानत पर चिराग ने कहा कि अभी बेल ही मिली है। दो जून को फिर से उन्हें सरेंडर करना होगा।