ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News : 125 यूनिट फ्री का वादा… और अब महंगी बिजली! तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल, कहा - क्या बिहार की जनता से हो रही है बड़ी वसूली? Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे

Home / politics / पिछड़ा-अतिपिछड़ा वर्ग के बच्चों को शिक्षा से दूर करने की साजिश, बोले उमेश...

पिछड़ा-अतिपिछड़ा वर्ग के बच्चों को शिक्षा से दूर करने की साजिश, बोले उमेश कुशवाहा..मोदी सरकार ने स्कॉलरशिप को किया बंद

18-Mar-2023 02:11 PM

By VISHWAJIT ANAND

PATNA: जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने आज प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। पिछड़े और अतिपिछड़े वर्ग के छात्र-छात्राओं के छात्रवृत्ति पर रोक लगाए जाने से गुस्साएं जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि गरीबों के खिलाफ बड़ी साजिश की गयी है। भाजपा और केंद्र सरकार का असली चेहरा अब सामने आ गया है। बीजेपी ने इस वर्ग के बच्चों के अधिकारों में कटौती कर नई तरकीब इजाद की है। जिसका जनता दल यूनाइटेड विरोध करती है।  


 उमेश कुशवाहा ने कहा कि पिछले 8-9 वर्षों से केंद्र सरकार लगातार अति पिछड़ा समाज के अधिकारों में कटौती करती जा रही है। केंद्र सरकार पिछड़ा और अतिपिछड़ा विरोधी है। अब असली चेहरा बेनकाब हो गया है। केंद्र की बीजेपी सरकार ने इस वर्ग के बच्चों को शिक्षा से दूर रखने के लिए उनके स्कॉलरशिप को बंद कर दिया गया है।


उमेश कुशवाहा ने कहा कि अतिपिछड़े समाज के बच्चों का शिक्षा से दूर रखने के लिए केन्द्र की मोदी सरकार ने नया तरीका इजाद किया है। उमेश कुशवाहा ने कहा कि केंद्र सरकार यह ना भूले कि यही छात्र-छात्राएं देश के भविष्य हैं। अतिपिछड़ा समाज के हक के साथ हो रहे खिलवाड़ को जनता दल यूनाइटेड बर्दाश्त नहीं करेगी। 


आज से ही जन आंदोलन और लोगों को जागृत करने की शुरुआत कर दी गई। बिहार प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ता द्वारा केंद्र सरकार का पुतला दहन किया जाएगा। छात्रवृत्ति योजना में केंद्र और राज्य दोनों का 50-50% पैसा लगता है। कुछ दिनों पहले नवमी और दसवीं के बच्चों की छात्रवृत्ति बंद की गयी थी। अब केंद्र सरकार का अति पिछड़ा विरोधी चेहरा बेनकाब हो रहा है।


उपेंद्र कुशवाहा पर उन्होंने कहा कि जो नेता 9 बार इधर उधर किये जिनका अस्तित्व आज नीतीश कुमार के कारण है। हमारे नेता का जो चेहरा है जो विजन है वह देश दूनियां में किसी के पास नहीं है। इसलिए भाजपा हताश और बेचैन है। हमारे नेता नीतीश कुमार जी जो कहते हैं वो करते है। देश में हमारे नेता का मुकाबला करने वाला कोई नहीं है। 2024 में बीजेपी सत्ता से बेदखल होने वाली है इसका एहसास बीजेपी के नेताओं को हो गया है। उमेश कुशवाहा ने कहा कि सीएम के चेयर पर सीएम बैठे है डिप्टी सीएम इधर उधर हुए हैं। आरजेडी और जेडीयू एक साथ हुआ तो बीजेपी की बेचैनी बढ़ गयी है।