मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड
07-Jun-2022 12:16 PM
PATNA : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पटना पहुंच गए हैं. पटना पहुंचने पर बीजेपी के नेताओं ने नितिन गडकरी का एयरपोर्ट पर स्वागत किया है. इसके बाद केंद्रीय मंत्री मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करने उनके आवास पहुंचे हैं. अपने आवास पहुंचने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का स्वागत किया है. आज बिहार में 13000 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने वाले हैं. इसके लिए हाजीपुर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नितिन गडकरी एनएचएआई से जुड़ी केंद्रीय योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने वाले हैं. इसमें गांधी सेतु के पूर्वी लेने का उद्घाटन समेत कई अन्य योजनाएं शामिल हैं.
इस कार्यक्रम के लिए बिहार से आने वाले सभी केंद्रीय मंत्रियों को आमंत्रित किया गया है. जदयू कोटे से शामिल केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह को भी इस कार्यक्रम में आने का न्योता दिया गया है