कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले
15-Aug-2021 07:05 PM
DELHI : भतीजे चिराग पासवान को गच्चा देकर केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले पशुपति कुमार पारस ने अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी झटका दे दिया है। पशुपति कुमार पारस ने जब लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष और अपने भतीजे चिराग पासवान के खिलाफ बगावत की थी तब यह माना गया था कि इसकी पटकथा नीतीश कुमार ने ही लिखी है। नीतीश कुमार के इशारे पर ही पशुपति पारस ने एलजेपी के 5 सांसदों को अपने साथ लेकर चिराग को झटका दे दिया। इतना ही नहीं पशुपति पारस से जब केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल हुए तब यह भी चर्चा हुई कि नीतीश कुमार ने उन्हें अपने कोटे से केंद्र में मंत्री बनवाया लेकिन अब उन्हीं पशुपति पारस ने नीतीश कुमार को झटका दे दिया है।
दरअसल जनता दल यूनाइटेड के कुछ नेता बीते वक्त में लगातार यह बयान देते रहे हैं कि नीतीश कुमार पीएम मैटेरियल हैं। उपेंद्र कुशवाहा से लेकर जेडीयू के कई नेताओं ने खुले तौर पर इसे लेकर बयान दिया। उपेंद्र कुशवाहा ने यहां तक कह डाला कि नीतीश कुमार देश का नेतृत्व बखूबी कर सकते हैं। खुद को पीएम मैटेरियल बताए जाने पर नीतीश कुमार ने हाथ जोड़कर किनारा कर लिया हो लेकिन अब इस मामले में पशुपति पारस ने भी नीतीश को पीएम मैटेरियल बताने वालों को स्पष्ट जवाब दे डाला है। केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने कहा है कि देश में प्रधानमंत्री पद के लिए कोई वैकेंसी नहीं है। देश में 2029 तक के पीएम की कुर्सी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही रहेंगे।
स्वतंत्रता दिवस समारोह के बाद एक मीडिया चैनल को दिए इंटरव्यू में पशुपति कुमार पारस ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास कर रहा है। प्रधानमंत्री ने आठवीं बार लाल किले की प्राचीर से झंडोत्तोलन करने के बाद जो संदेश दिया है वह बहुत बड़ा है। पारस ने कहा है कि नरेंद्र मोदी सबसे बेहतरीन प्रधानमंत्री हैं विपक्ष के पास ना तो कोई मुद्दा है और ना ही कोई एकजुटता। एनडीए को सत्ता से हटाना सूरज को पश्चिम से निकालने जैसा होगा। विपक्ष के पास कोई सर्वमान्य नेता तक नहीं है। जब दूल्हा ही नहीं रहेगा तो बाराती कैसे सजाएंगे।