कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले
25-Aug-2021 03:06 PM
PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी में कब्जे की लड़ाई अब थाने तक जा पहुंची है. चिराग पासवान और चाचा पशुपति पारस के खेमे के बीच टकराव इस कदर बढ़ा हुआ है कि पारस खेमे के नेता केशव सिंह ने आज पटना के शास्त्री नगर थाने में एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान के ऊपर कंप्लेंट दर्ज कराई है. केशव सिंह ने अपनी जान को चिराग पासवान और उनके साथ ही सौरभ पांडे के अलावे एलजेपी के कुछ अन्य प्रवक्ताओं से खतरा बताया है.
कभी एलजेपी छोड़कर जेडीयू और फिर रातों-रात बीजेपी का दामन थामने वाले केशव सिंह अब पारस खेमे के साथ हैं. पारस खेमे ने उन्हें प्रधान महासचिव का पद दे रखा है. केशव सिंह ने आज पटना के शास्त्री नगर थाने में जो लिखित शिकायत दर्ज कराई है उसके मुताबिक उनके मोबाइल फोन पर लगातार धमकियां मिल रही हैं. केशव सिंह ने बताया है कि उनके मोबाइल फोन पर तकरीबन आधा दर्जन बार एक नंबर से कॉल आया. कॉल करने वाले ने लगातार उन्हें धमकी दी. उन्हें चेतावनी दी कि पारस खेमे का सफल कार्यक्रम मत कराओ.
केशव सिंह ने शास्त्री नगर थाने में जो शिकायत दर्ज कराई है उसमें चिराग पासवान और उनके सहयोगी सौरभ पांडे के अलावे प्रवक्ता कृष्ण कुमार कल्लू, अमर आजाद और एक मोबाइल फोन नंबर के धारक पर जान से खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई गई है.