बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
11-Feb-2024 04:40 PM
By First Bihar
HAJIPUR: नीतीश सरकार कल यानी 12 फरवरी को विधानसभा में बहुमत साबित करने वाली है। नई सरकार के फ्लोर टेस्ट को लेकर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं। एक तरफ जहां विपक्ष का दावा है कि नीतीश कुमार के पास बहुमत का आंकड़ा नहीं है हालांकि सत्ताधारी दल के नेता दावा कर रहे हैं कि उनके पास बहुमत के आंकड़े से अधिक विधायकों का समर्थन है। इसी बीच एनडीए सरकार में शामिल राष्ट्रीय लोजपा के चीफ पशुपति कुमार पारस ने बड़ा दावा कर दिया है।
वैशाली पहुंचे केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने दावा किया है कि नीतीश सरकार के पास 128 नहीं बल्कि 136 विधायकों का समर्थन है। पारस ने कहा कि आरजेडी के लोगों को यह बताना चाहिए कि उसने अपने सभी विधायकों को बंधक बनाकर क्यों रखा है। ये खेला नहीं बल्कि झमेला है, जो खेला होना था वह पहले ही हो चुका है। विधायकों के टूटने के डर से आरजेडी ने अपने सभी विधायकों को कैद करके रखा है। उनको न अपने परिवार से मिलने दिया जा रहा है और ना ही पत्नी से मिलने दिया जा रहा है।
पारस ने पूछा है कि प्रजातंत्र में राजतंत्र कहां से आ गया है। खेला जो होना था हो गया है। कुछ गलतफहमी के कारण नीतीश कुमार आरजेडी के साथ चले गए थे लेकिन अब वे अपने पुराने घर लौट आए हैं। पूरे देश में एनडीए एकजुट है और खुशी की बात है कि नीतीश कुमार फिर से एनडीए के साथ आ गए हैं। अब बिहार में भी खुशहाली होगी। दिल्ली और राज्य की सरकार मिलकर बिहार का विकास करेगी। उन्होंने कहा कि एनडीए के पास पूरी बहुमत है। विधानसभा में 122 विधायक चाहिए, हमारे पास आज 128 है और विधानसभा में 136 विधायकों के समर्थन का लिस्ट दिया जाएगा।