Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल
04-Aug-2025 11:56 AM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: तेजस्वी प्रसाद यादव के दो-दो वोटर आईडी को लेकर बिहार की सियासत में चर्चा तेज है। चुनाव आयोग ने तेजस्वी यादव को नोटिस जारी कर जवाब मांग दिया है। हमेशा तेजस्वी यादव का विरोध करने वाले पप्पू यादव इस बार उनके समर्थन में उतर आए हैं। उन्होंने चुनाव आयोग द्वारा तेजस्वी यादव को नोटिस भेजे जाने पर कड़ी आपत्ति जताई है।
पप्पू यादव ने कहा कि चुनाव आयोग क्या है? क्या वह किसी राजनीतिक पार्टी का प्रवक्ता बन गया है? भाजपा के प्रवक्ता जो कहते हैं, वही चुनाव आयोग कर देता है। पहले यह बताया जाए कि कितने लोगों का नाम मतदाता सूची से काटा गया है। यह बिल्कुल गलत है।
उन्होंने चुनाव आयोग पर तंज कसते हुए कहा कि क्या चुनाव आयोग अलाउद्दीन का चिराग है कि जो कुछ कहेगा, वही हो जाएगा? भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में सिर्फ भ्रम पैदा करते रहते हैं, और यही सब होता रहता है। जो नोटिस तेजस्वी को भेजा गया है, वह पूरी तरह गलत है। कभी-कभी इंसान की जुबान फिसल भी सकती है।
राहुल गांधी की बिहार में शुरू होने वाली ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ को लेकर पप्पू यादव ने समर्थन जताया। उन्होंने कहा कि हम लोग गरीबों की आवाज बनकर सड़कों पर उतर रहे हैं। कई जगहों पर हम खुद राहुल गांधी के साथ मौजूद रहेंगे। हम गरीबों की आवाज को दबने नहीं देंगे और न ही उन्हें वोट देने के अधिकार से वंचित होने देंगे। राहुल जी गरीबों की आवाज बनकर बिहार की सड़कों पर निकल रहे हैं।
जब पप्पू यादव से पूछा गया कि 8 अगस्त को सीतामढ़ी में पुनर्नधाम स्थित सीता मैया मंदिर के शिलान्यास में अमित शाह शामिल होंगे, तो उन्होंने तीखा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि यह कोई सीता मैया की यात्रा नहीं है, यह एक चुनावी यात्रा है। चुनाव आते ही इन्हें धर्म याद आ जाता है और जैसे ही चुनाव खत्म होता है, धर्म भी भूल जाते हैं। ये लोग ना तो सनातन धर्म के हैं, ना ही सीता मैया की संस्कृति को मानने वाले। ये सिर्फ वोट के लिए धर्म का इस्तेमाल करते हैं।
रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना