ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे

Home / politics / पप्पू यादव ने बिहटा स्थित ESIC हॉस्पिटल का लिया जायजा, अस्पताल की बदहाल...

पप्पू यादव ने बिहटा स्थित ESIC हॉस्पिटल का लिया जायजा, अस्पताल की बदहाल स्थिति पर चिंता जतायी

27-Apr-2021 12:15 PM

PATNA: कोरोना की दूसरी लहर से बिहार में स्थिति भयावह हो गयी है। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। वही कई मरीजों की जानें भी जा रही है। कोरोना मरीजों के इलाज की व्यवस्था बिहटा के ESIC में भी की गयी है। पटना के बिहटा स्थित ESIC अस्पताल का जायजा जाप प्रमुख पप्पू यादव ने किया। पप्पू यादव ने अस्पताल की बदहाल स्थिति पर चिंता जताई। ESIC अस्पताल की स्थितियों को दिखाते हुए पप्पू यादव ने एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है। पप्पू यादव ट्विटर पर लिखते है कि पटना के बिहटा स्थित ईएसआईसी का 600 बेड का है यह मेडिकल कॉलेज विशेष कोविड अस्पताल!

news image

जाप प्रमुख पप्पू यादव ने ट्वीट करते हुए कहा कि "इसे भूत बंगला कहना ज्यादा बेहतर होगा। बीजेपी के बिहार के सारे दिग्गज नेता पीएम और गृहमंत्री से बातकर इसे शुरू करवाने का श्रेय लेते हैं लेकिन यहां न डॉक्टर हैं ना ही कोई व्यवस्था! यह अस्पताल पहले डीआरडीओ के जरीय संचालित हो रहा था अब आर्मी टेक ऑवर कर रही है"



इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक कोरोना पेशेंट काफी देर से खड़ा है जिसे एडमिट नहीं किया गया। पप्पू यादव की जब नजर उस मरीज पर पड़ी तो उसे ए़डमिट करने को कहा लेकिन तब पता चला कि कोई डॉक्टर ही नहीं है। कोविड वार्ड के हालात और वार्ड में चारों ओर फैली गंदगियों को दे पप्पू यादव भी हैरान दिखे। पप्पू यादव ने कहा कि सरकार इस हॉस्पिटल को लेकर लंबी-लंबी बाते करती है लेकिन इस हॉस्पिटल का क्या हाल है यही बताने वे पहुंचे हैं। 



गौरतलब है कि बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर ESIC बिहटा में सैन्य बल चिकित्सा से डॉक्टरों की प्रतिनियुक्ति की मांग की थी। बिहार में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए उन्होंने रविवार को भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को चिट्ठी लिखी थी। इसके माध्यम से इन्होंने पटना के बिहटा स्थित ईएसआई अस्पताल में संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए सैन्य बल चिकित्सा सेवा से डॉक्टरों की प्रतिनियुक्ति के लिए अनुरोध किया था।



उपमुख्यमंत्री ने अपने पत्र में लिखा कि कोविड-19 के प्रथम चरण में बिहार के कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए पीएम केयर फंड से बिहटा में 500 बेड के साथ अस्पताल की सुविधा रक्षा मंत्रालय द्वारा प्रारंभ की गई थी। इससे बिहार के लोगों को काफी राहत मिली थी। अब कोरोना की दूसरी लहर में यह जरूरी हो गया है कि मरीजों के इलाज के लिए सभी 500 बेड का बेहतर इस्तेमाल किया जा सके।