बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान
17-May-2021 05:04 PM
DESK: जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव की रिहाई को लेकर जाप महिला परिषद ने पूरे बिहार में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और इस मामले को धिक्कार दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान पप्पू यादव की रिहाई और सारण के सांसद राजीव प्रताप रूडी की गिरफ्तारी की मांग की गयी। महिला परिषद की राष्ट्रीय अध्यक्ष रानी चौबे ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पप्पू यादव को गिरफ्तार करा सरकार ने घिनौना काम किया है। पप्पू यादव की गिरफ्तारी को राजनीतिक साजिश करार दिया। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन के बाद भी जिस तरह से पप्पू यादव ने मुसीबत में पड़ी जनता की मदद की। अपनी जान जोखिम में डालकर पप्पू यादव ने लोगों की सेवा की वह सरकार के गले नहीं उतर रही।
महिला परिषद की राष्ट्रीय अध्यक्ष रानी चौबे ने पप्पू यादव की रिहाई की मांग की है। ऐसा नहीं करने पर आंदोलन को तेज करने की चेतावनी दी हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में सरकार फेल साबित हुई है। आम आदमी के लिए बिहार में वैक्सीन नहीं है। आज गांवों में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। लोग दवा, बेड और ऑक्सीजन के अभाव में दम तोड़ रहे हैं। जो सरकार ऑक्सीजन नहीं दे पाए उसे धिक्कार हैं।
रानी चौबे ने बताया कि पप्पू यादव ने हर मुसीबत में लोगों की सेवा की। बिहार की आम जनता जब भी मुश्किल में पड़ी उनकी एक मात्र उम्मीद पप्पू यादव ही रहे हैं। पप्पू यादव से घबरा कर डबल इंजन की सरकार और राजीव प्रताप रूडी ने साजिश रचते हुए उन्हें गिरफ्तार करा दिया। पप्पू यादव के गिरफ्तारी को राजनीतिक साजिश करार देते हुए रानी चौबे ने कहा कि जिस तरह से अपने ऑपरेशन के बाद भी मुसीबत में पड़ी जनता की मदद के लिए जान जोखिम में डाल कर पप्पू यादव ने सेवा की। वह राज्य सरकार के गले उतर नहीं रही है।
उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार जनता के पैसे से एम्बुलेंस की चोरी करने वाले राजीव प्रताप रूडी को भ्रष्टाचार करने का लाइसेंस दे रखा है। पप्पू यादव पर यह कार्रवाई दुर्भावना से प्रेरित है। यदि पप्पू यादव की रिहा नहीं किया गया तो जन अधिकार पार्टी अपने आंदोलन को और तेज करेगा। पार्टी कार्यालय में आयोजित धिक्कार दिवस में सुप्रिया खेमका, पूनम झा, ज्योति , आशा देवी, सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।