बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान
17-May-2021 12:12 PM
By PRASHANT
DARBHANGA: जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की रिहाई की मांग को लेकर बीते दिनों मधेपुरा में जाप के पुरुष कार्यकर्ताओं को मुंडन कराते आपने देखा होगा। पप्पू यादव के प्रति कार्यकर्ताओं में जुनून इस कदर है कि अब महिला कार्यकर्ता ने भी अपने सिर के बाल मुंडवा दिये।
दरभंगा में जाप की महिला कार्यकर्ता ने ऐसा कर पप्पू यादव की रिहाई की मांग की है। इनके साथ-साथ पुरुष कार्यकर्ताओं ने भी अपना मुंडन कराया और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। जाप कार्यकर्ताओं ने सरकार से पप्पू यादव की जल्द रिहाई की मांग की है। ऐसा नहीं करने पर आंदोलन को और तेज करने की बात कही है।
मुंडन के दौरान जाप कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी भी की। जाप कार्यकर्ताओं का कहना है कि पप्पू यादव को बेवजह गिरफ्तार किया गया है। जाप की महिला कार्यकर्ता की बिहार सरकार को जगाने के लिए उन्होंने यह कदम उठाया है। अब इससे भी सरकार की आंखें नहीं खुलेगी तब आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
कहा जाता है कि महिलाओं को अपने बाल सबसे प्रिय होते है लेकिन दरभंगा के महिला जाप कार्यकर्ताओं में अपने नेता की रिहाई के लिए इस कदर जुनून देखने को मिला। महिला कार्यकर्ताओं ने अपने सिर के बाल मुंडवा दिये। जाप कार्यकर्ताओं ने बताया कि यदि सरकार ने पप्पू यादव को रिहा नहीं किया तो वे आत्मदाह करने को विवश होंगे।