ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान

Home / politics / पलामू कोर्ट में आज लालू की होगी पेशी, जानिए.. पूरा मामला

पलामू कोर्ट में आज लालू की होगी पेशी, जानिए.. पूरा मामला

08-Jun-2022 07:43 AM

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पिछले दो दिनों से झारखंड दौरे पर हैं। लालू यादव फिलहाल पलामू में है और आज एक स्थानीय कोर्ट में उनकी पेशी होनी है। दरअसल आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में लालू यादव को पलामू कोर्ट में आज हाजिर होना है। उनके खिलाफ साल 2009 का एक पुराना मामला में है और इसी मामले में लालू की आज पेशी होगी। 


लालू के खिलाफ यह मामला पलामू में चल रहा है। साल 2009 के झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान लालू यादव अपनी पार्टी के उम्मीदवार गिरिनाथ सिंह के लिए चुनावी सभा करने पहुंचे थे। इस सभा के लिए जो हेलीपैड बनाया गया था लालू का हेलीकॉप्टर वहां उतरने की बजाय सीधे सभा स्थल पर उतर गया था। सभा स्थल पर लालू का हेलीकॉप्टर उतरने की वजह से अफरा-तफरी मच गई थी। इस घटना के बाद चुनावी जनसभा के लिए तैनात मजिस्ट्रेट ने लालू यादव के साथ–साथ उनके हेलीकॉप्टर के पायलट के ऊपर भी मुकदमा दर्ज किया था। मामला आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन से जुड़ा हुआ था और अब सालों बाद इस मामले में पलामू कोर्ट के अंदर लालू यादव की पेशी होने जा रही है। 


चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू यादव फिलहाल जमानत पर बाहर हैं। पिछले दिनों की लालू यादव दिल्ली से पटना पहुंचे थे राज्यसभा उम्मीदवारों के नामांकन से लेकर विधान परिषद उम्मीदवारों के नामांकन के मौके पर लालू यादव मौजूद रहे। पार्टी के नेताओं के साथ उन्होंने पटना में बैठक भी की और उसके बाद दो दिन पहले वह झारखंड के लिए निकल गए थे। पलामू सर्किट हाउस में रहते हुए उन्होंने झारखंड के स्थानीय नेताओं से मुलाकात भी की है। मंगलवार को उनकी मुलाकात पुराने नेता इंदर सिंह नामधारी से भी हुई थी। लालू अपने पुराने साथियों से मिल रहे हैं, आज सबकी नजरें कोर्ट में होने वाली कार्यवाही पर टिकी हुई हैं।