मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड
07-Jun-2022 03:54 PM
PATNA : आज पटना महानगर के विद्यापति के सभागार में भाजपा के आठ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में अतिपिछड़ा/पिछड़ा लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन ओ.बी.सी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयनाथ चौहान के अध्यक्षता में किया गया। मंच संचालन मोर्चा के उपाध्यक्ष सह कार्यक्रम संयोजक शिवपूजन राम ने किया.
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल, बिहार सरकार के भूमी सुधार और राजस्व मंत्री रामसुरत राय जी, पर्यटन मंत्री नारायण जी, और कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में दिघा विधायक संजीव चौरसिया मौजूद रहे. हिन्दू जागरण मंच के प्रदेश संयोजक जीवन कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी जी संबोधित करते हुए मोदी सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने सेवा सुशासन गरीब कल्याण के रूप में मना रही है। आठ वर्षों में मोदी जी के द्वारा जो जनकल्याणकारी योजनाएं चलायी जा रही है उसके बारे में सभी को अवगत कराया।
कहा कि पिछली सरकार में अतिपिछड़ों एवं पिछड़ो को दबाया जाता था, मगर मोदी सरकार में अतिपिछड़ा एवं पिछड़ो के लिए बहुत सी जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से उनका विकास कर रहें हैं। हिन्दू जागरण मंच के प्रदेश संयोजक जीवन कुमार ने प्रधानमंत्री शौचालय योजना के बारे में अवगत कराते हुए बताया कि पहले जब महिलाएं खुले में शौच करने जाती थी तो लोग हेय दृष्टि से देखते थे, लेकिन अब प्रधानमंत्री मोदी जी ने सभी घरों में शौचालय देकर सम्मान के साथ जीने का अधिकार दिया है। आवास दिया, मुफ्त राशन, आयुष्मान, जन धन योजना, दिव्य ज्योती योजना, सुकन्या योजना, अटल पेंशन योजना, जैसी कई जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लोगों को लाभ मिला है।