बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट
21-Sep-2025 02:47 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां को वैशाली जिले में एक बार फिर से तेजस्वी यादव की मौजूदगी में राजद के लोगों द्वारा गाली गलौज करने पर चेतावनी देते हुए कहा कि अब पानी सिर से ऊपर बह रहा है। तेजस्वी बिहार के लोगों का इम्तिहान लेना बंद करें, वरना अंजाम बहुत बुरा होगा और कंस की तरह बिहार की जनता वोटो की वाण से इनका समूल नाश करने का काम करेगी।
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने आगे कहा कि बार-बार एक सुनियोजित साजिश के तहत देश के प्रधानमंत्री और उनके पूजनीय माता जी को गाली देने का काम तेजस्वी यादव और राहुल गांधी के नेतृत्व में अंजाम दिया जा रहा है। तेजस्वी यादव के मौजूदगी में जिस तरह नरेंद्र मोदी को गाली देने का काम किया गया वह न सिर्फ दुर्भाग्यपूर्ण है बल्कि यह शर्मनाक करतूत है, जो बिहार के सिर को झुका दिया है और शर्मशार कर दिया है।
नित्यानंद राय ने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राष्ट्रीय जनता दल के मंच से गाली गलौज करने का काम किया गया है। इससे पहले बिहार के दरभंगा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के मौजूदगी में प्रधानमंत्री और उनकी मां को गाली गलौज करने का काम किया गया था।
इतना ही नहीं जब इससे भी मन नहीं भरा तो कांग्रेस पार्टी ने AI जेनरेटेड वीडियो जारी करके प्रधानमंत्री और उनकी मां को फिर से गाली दिया और अपमानित करने का काम किया गया। ऐसे में यह स्पष्ट हो चुका है कि राजद और कांग्रेस पार्टी के द्वारा सुनियोजित तरीके से जानबूझकर प्रधानमंत्री को गाली देने का काम किया जा रहा है और इसे प्रोत्साहन देने का काम स्वयं तेजस्वी यादव और राहुल गांधी कर रहे हैं।
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राजद शासन काल का याद दिलाते हुए कहा कि गुंडाराज के संरक्षक, जंगल राज के प्रणेता, नरसंहार राज के नेतृत्व करता राष्ट्रीय जनता दल से बिहार के लोग भली-भांति वाकिफ हैं और 1990 से 2005 के डर, भय, आतंक और लूट को याद कर आज भी लोग सिहर उठते हैं। तेजस्वी यादव जी आपके गुंडाराज की संस्कृति को अब बिहार के लोग किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे।
नित्यानंद राय ने आगे कहा कि लालू परिवार ने गाली गलौज, गुंडाराज, जंगल राज, नरसंहार राज और भ्रष्टाचार को अपना संस्कार ओर शिष्टाचार बना दिया है। ऐसे में बिहार के लोगों की भावनाओं से खेलने का अंजाम बहुत महंगा पड़ने जा रहा है क्योंकि बिहार के लोग मान सम्मान के साथ कभी समझौता नहीं करते और इस बार तो बिहार की जनता ऐसा हिसाब किताब करेगी की महागठबंधन के लोगो का सत्ता में आना तो दूर विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं छोड़ेंगी।