बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
03-Sep-2025 12:15 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को गयाजी पहुंचे, जहां उन्होंने विष्णुपद मंदिर में पूजा-अर्चना कर पितृपक्ष मेले की तैयारियों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री सबसे पहले विष्णुपद मंदिर पहुंचे और वहां गर्भगृह में पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने पितृपक्ष मेला क्षेत्र में चल रहे विभिन्न कार्यों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने फल्गु नदी, रबड़ डैम, देवघाट, और सीताकुंड का भी दौरा किया। मुख्यमंत्री ने इन स्थलों पर अधिकारियों से मेले की व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत जानकारी ली। तैयारियों के निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गया समाहरणालय में एक समीक्षा बैठक की। बैठक में पितृपक्ष मेला से जुड़े विकास कार्यों और व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। इस बैठक में गया के जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक समेत संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री चाकंद जाएंगे, जहां वे जीविका दीदियों से संवाद करेंगे। इसके साथ ही कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी किया जाएगा। चाकंद के बाद मुख्यमंत्री बेलागंज पहुंचेंगे, जहां पड़ाव मैदान में एक भव्य जनसभा को संबोधित करेंगे। यह क्षेत्र जदयू विधायक मनोरमा देवी का निर्वाचन क्षेत्र है। जनसभा के लिए मैदान में बड़ी संख्या में लोग जुटेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
रिपोर्ट: नितम राज