मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड राजस्व सेवा संवर्ग का उपमुख्यमंत्री पर हमला, नियम संशोधन और भूमि सर्वे पर उठाए सवाल राज्यसभा जीत के बाद भाजपा का दावा, एमएलसी चुनाव भी बुरी तरह हारेगी आरजेडी बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश
23-Jul-2024 12:20 PM
By First Bihar
PATNA: केंद्र सरकार ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने से इनकार कर दिया है। इसको लेकर बिहार की सियासत गर्म हो गई है। विपक्षी दल बिहार की डबल इंजन सरकार पर हमले बोल रहे हैं। आरजेडी ने तो यहां तक कह दिया है कि नीतीश कुमार को बीजेपी से गठबंधन तोड़ देना चाहिए हालांकि विरोधी दल की नेता राबड़ी देवी ने स्पष्ट कह दिया है कि वह नीतीश कुमार का स्वागत नहीं करेंगे।
विधान परिषद में नेता विरोधी दल राबड़ी देवी ने बिहार को विशेष दर्जा नहीं मिलने पर कहा है कि केंद्र सरकार बिहार के लोगों को ठगने का काम करती है। नीतीश कुमार ने बिहार के लिए विशेष दर्जा का मांग किया था लेकिन केंद्र सरकार ने उस मांग को पूरा नहीं किया, इसलिए नीतीश कुमार को उधर से हट जाना चाहिए। यह पूछे जाने पर कि क्या आरजेडी नीतीश कुमार का स्वागत करेगी? इस पर राबड़ी देवी ने कहा कि हम उनका क्यों स्वागत करेंगे, वो आएंगे तो अलग रहेंगे।
वहीं बिहार में बाढ़ के हालात पर राबड़ी देवी ने कहा कि बाढ़ से पीड़ित लोगों के लिए राज्य सरकार कोई काम नहीं कर रही है। कितने लोगों की फसल डूब गई है लोग दाने-दाने को मोहताज हो गए हैं। बिहार में अपराध बढ़ गया है। लोगों की हत्या और लूट, डकैती हो रही है। राज्य में पुल गिर रहे हैं। लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा है। किसानों को खाद-बीज नहीं मिल पा रहा है और सरकार को इससे कोई मतलब नहीं है। बजट में बिहार को झुनझुना थमा दिया।