ब्रेकिंग न्यूज़

ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट Bihar Teacher News : ऑनलाइन हाजिरी का खेल पकड़ में आया, 19 शिक्षक पकड़े गए, कई का वेतन रुका; पूरा मामला जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर क्या लेंगे आप… 1 किलो आम या लग्जरी बाइक? जानिए इस ‘लाल सोने’ की कीमत जिसे जानकर हर कोई दंग रह जाएगा!

Home / politics / Tejaswi Yadav Attack: ‘100 से अधिक हत्या के बाद भी ठहाके लगाते मुख्यमंत्री’...

Tejaswi Yadav Attack: ‘100 से अधिक हत्या के बाद भी ठहाके लगाते मुख्यमंत्री’ नीतीश की फोटो शेयर कर तेजस्वी ने किया तीखा तंज

18-Oct-2024 02:51 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार में बढ़ते अपराध और भ्रष्टाचार को लेकर डबल इंजन सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल चुके नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को बैठे बिठाए नया मुद्दा मिल गया है। जहरीली शराब से सीवान और छपरा में हुई मौतों को मुद्दा बनाकर तेजस्वी सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं और सोशल मीडिया के जरिए एक के बाद एक हमले बोल रहे हैं।


तेजस्वी यादव ने एक बार फिर शराब से हुई मौत को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश की है। सोशल मीडिया एक्स पर तेजस्वी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में मुख्यमंत्री के साथ उनके कैबिनेट के अन्य मंत्री भी नजर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार काफी खुश नजर आ रहे हैं, शराब से लोगों की मौत के बीच मुख्यमंत्री की हंसी जो तेजस्वी यादव को नागवार गुजरी है।


तेजस्वी ने एक्स पर लिखा, “जहरीली शराब से 100 से अधिक हत्या होने के बाद भी पटना के बीचों-बीच ठहाके लगाकर हंसते मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री! संवेदना तक व्यक्त नहीं करने वाले तीसरे नंबर की पार्टी के मुख्यमंत्री का इतनी मौतों पर हँसना और हँसाना बिहारियों एवं लोकतंत्र को चिढ़ाना है। इतनी बड़ी घटना होने के बावजूद CM का ना मीडिया से संवाद, ना जनता से संवाद, ना पीड़ितों से संवाद!”


इससे पहले तेजस्वी यादव ने एक्स पर लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा था और सरकार से सवाल पूछे थे। तेजस्वी ने लिखा था, “शराबबंदी श्री नीतीश कुमार के संस्थागत भ्रष्टाचार का एक छोटा सा नमूना है। अगर शराबबंदी हुई है तो इसे पूर्ण रूप से लागू करना सरकार का दायित्व है लेकिन मुख्यमंत्री की वैचारिक व नीतिगत अस्पष्टता, कमजोर इच्छाशक्ति तथा जनप्रतिनिधियों की बजाय चुनिंदा अधिकारियों पर निर्भरता के कारण आज बिहार में शराबबंदी सुपरफ्लॉप है। सत्ताधारी नेताओं-पुलिस और शराब माफिया के नापाक गठजोड़ के कारण बिहार में 𝟑𝟎 हज़ार करोड़ से अधिक अवैध शराब का काला बाजार फला-फूला है”।


तेजस्वी ने आगे लिखा, “अगर शराबबंदी के बावजूद बिहार में 𝟑 करोड़ 𝟒𝟔 लाख लीटर शराब की कागजों में बरामदगी दिखायी जा रही है (एक ईमानदार वरीय पुलिस अधिकारी के अनुसार इसमें भी घपला है क्योंकि अवैध शराब की तस्करी के लिए पुलिस अधिकारी शराब पकड़ने/पकड़वाने का ढोंग रचते है जैसे की 𝟐𝟎 ट्रक शराब के बिहार में घुसाने पर एक टूटा-फूटा ट्रक पकड़वाते है उसमें भी शराब की बजाय कुछ और द्रव्य पदार्थ होता है)। अगर मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी होशमंद है तो इन सवालों का जवाब दें”। इसके साथ ही तेजस्वी ने 12 सवालों का जवाब सरकार से मांगा था।