ब्रेकिंग न्यूज़

बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम

Home / politics / नीतीश के इस्तीफे के बाद पटना में लग गया पोस्टर, नीतीश सबके हैं...कोटि-कोटि...

नीतीश के इस्तीफे के बाद पटना में लग गया पोस्टर, नीतीश सबके हैं...कोटि-कोटि बधाई

28-Jan-2024 11:40 AM

By First Bihar

PATNA: नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद बिहार में महागठबंधन की सरकार गिर गई। नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ नीतीश कुमार की पोस्टर लगा दी गयी है। जिस पर लिखा गया है कि नीतीश सबके हैं..कोटि कोटि बधाई..इस्तीफे के बाद अचानक पटना के कई इलाकों में इस तरह का बैनर पोस्टर लगा दिया गया। 


इससे यह स्पष्ट होता है कि नीतीश के इस्तीफा देने की खबर पहले से ही नेताओं और कार्यकर्ताओं को थी। ऐसा इसलिए लगता है कि नीतीश के इस्तीफे के बाद अचानक से यह पोस्टर पूरे पटना में लगा दिया गया है। बैनर पोस्टर तैयार होने में भी समय लगता है लेकिन यह पहले से बना लिया गया था शायद इस बात की जानकारी जेडीयू और बीजेपी नेताओं को पहले से थी। 


वही इससे पहले हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के संरक्षक जीतनराम मांझी के आवास के बाहर पोस्टर लगाया गया था। इस पोस्टर में जीतनराम मांझी और संतोष मांझी की तस्वीर के साथ यह लिखा गया था कि बिहार में बहार है बिना मांझी सब बेकार है। 


बता दें कि राज्यपाल को इस्तीफा सौंपे जाने के बाद नीतीश कुमार राजभवन से बाहर निकले। राजभवन से निकलने के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि आज हमने इस्तीफा दे दिया और जो सरकार थी उसको समाप्त कर दिया गया है। पहले गठबंधन को छोड़कर नया गठबंधन बनाये थे लेकिन स्थिति ठीक नहीं लग रही थी। आज अलग हो गये अन्य पार्टियां एक साथ होकर जो पहले वो आज ही तय करेगी तो अलग फैसला होगा। 


नीतीश ने कहा कि हम कितना काम हम कर रहे थे लेकिन कुछ लोग काम ही नहीं कर रहे थे। लोगों की राय मानकर हमने इस्तीफा दिया। सबकी राय लेकर ही यह कदम उठाया। अब बिहार में नई सरकार के गठन की कवायद शुरू हो गयी है। अब नीतीश कुमार सरकार बनाने का दावा राज्यपाल को पेश करेंगे। जिसके बाद शाम 4 बजे नीतीश कुमार सीएम पद की शपथ लेंगे।   

news imagenews imagenews imagenews image

news image