BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग
22-Jun-2022 06:57 AM
PATNA : राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सत्ताधारी गठबंधन और विपक्षी दलों की तरफ से उम्मीदवारों का नाम तय किया जा चुका है। बीजेपी ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है तो वहीं विपक्षी दलों के गठबंधन ने पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को मैदान में उतारने का ऐलान किया है। राष्ट्रपति चुनाव को लेकर जीत के लिए बीजेपी के पास पर्याप्त नंबर तो नहीं है लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने द्रौपदी मुर्मू का नाम आगे कर जो पॉलिटिकल कार्ड खेला है उसमें उनके विरोधी भी फंस सकते हैं। एनडीए में नहीं होने के बावजूद ओडिशा से आने वाली द्रौपदी मुर्मू के नाम का विरोध नवीन पटनायक के किसी कीमत पर नहीं करेंगे। इसका मतलब यह हुआ कि उड़ीसा से आने वाले वोट एनडीए के पाले में जाएंगे।
द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाकर बीजेपी ने जो दांव खेला है इससे उसके ऐसे सहयोगी भी उलझ गए हैं जो अपने पिछले ट्रैक रिकॉर्ड के मुताबिक राष्ट्रपति चुनाव में गठबंधन से अलग जाकर स्टैंड लेते रहे हैं। बात नीतीश कुमार की हो रही है, नीतीश का पिछला ट्रैक रिकॉर्ड राष्ट्रपति चुनाव के मामले में बेहद अजीबोगरीब रहा है। नीतीश जिस गठबंधन के साथ रहे हैं उसी गठबंधन के उम्मीदवार को राष्ट्रपति चुनाव में समर्थन नहीं दिया है। नीतीश कुमार जब एनडीए के साथ हुआ करते थे तब उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार प्रणब मुखर्जी का समर्थन किया था। यही बात 2017 में भी देखने को मिली, जब महागठबंधन में रहते हुए नीतीश ने बीजेपी उम्मीदवार और बिहार के पूर्व राज्यपाल रामनाथ कोविंद का समर्थन किया, जो एनडीए के उम्मीदवार थे। लेकिन इस बार नीतीश चाह कर भी ऐसा नहीं कर पाएंगे। द्रौपदी मुर्मू का विरोध करना या यशवंत सिन्हा का समर्थन करना नीतीश कुमार के लिए आसान नहीं होगा।
भारतीय जनता पार्टी ने बहुत सोच समझ कर द्रौपदी मुरमू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है। उड़ीसा से आने वाली मुर्मू को उम्मीदवार बनाने से एक तरफ जहां वोट का मैनेजमेंट बेहतर हो पाएगा, वहीं महिला और आदिवासी दोनों फैक्टर काम करेंगे। एक महिला और आदिवासी उम्मीदवार का विरोध करना नीतीश कुमार के लिए आसान नहीं होगा। अगर ऐसा होता है तो नीतीश के ऊपर आदिवासी विरोधी होने का ठप्पा लग सकता है और नीतीश ऐसा हरगिज नहीं चाहेंगे। द्रौपदी मुर्मू की छवि भी बेहद साफ-सुथरी रही है। वह झारखंड की पूर्व राज्यपाल भी रही हैं, जहां से अपनी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो को नीतीश ने खुद पिछले दिनों राज्यसभा भेजा है। ऐसे में अगर झारखंड कनेक्शन की बात करें तो नीतीश यहां भी द्रौपदी मुर्मू के साथ खड़े रह सकते हैं। हालांकि अधिकारिक तौर पर अब तक नीतीश कुमार की पार्टी में किसी उम्मीदवार का समर्थन नहीं किया है लेकिन पिछले दिनों राजनाथ सिंह से उनकी जो बातचीत हुई थी उसके बाद ही यह तय हो गया था की राष्ट्रपति चुनाव के दौरान बीजेपी के साथ खड़े रहेंगे।