ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के सरकारी विद्यालय में रहस्यमयी मौत… रात में सोई छात्रा सुबह मिली मृत, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए संगीन आरोप सूद के लिए बहू और पोतों ने किया रिश्तों का कत्ल, पीट-पीटकर कर दी बूढ़ी दादी की हत्या कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव श्रेया घोषाल ने खरीदा 30 करोड़ का लग्जरी अपार्टमेंट, जानिये क्या है इस घर की खासियत? ‘प्यार सबकुछ नहीं… आत्म-सम्मान पहले’—अफेयर की चर्चाओं के बीच Trisha का क्रिप्टिक पोस्ट, थलपति विजय संग रिश्तों पर फिर अटकलें तेज Patna news : पटना में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, 2 लोग घायल, इलाके में तनाव जारी; पुलिस और FSL टीम जांच में जुटी दरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंग

Home / politics / नीतीश कैबिनेट के फैसले पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, छह महीने की सरकार...

नीतीश कैबिनेट के फैसले पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, छह महीने की सरकार ने कैसे लिया एक साल वेतन कटौती का निर्णय

08-Apr-2020 08:14 PM

PATNA : नीतीश कैबिनेट की बैठक में लिए गये  विधायकों-विधान पार्षदों के वेतन में कटौती के फैसले का कांग्रेस मे समर्थन किया है। लेकिन कांग्रेस ने ये भी सवाल खड़ा किया है कि आखिरकार जिस सरकार का महज पांच-छह महीनों का कार्यकाल बचा हुआ है वह एक साल तक वेतन कटौती का निर्णय कैसे ले सकती है।


कांग्रेस नेता प्रेमचंद मिश्रा ने कहा कि बिहार सरकार के कैबिनेट के द्वारा कोरोना उन्मूलन को लेकर विधायकों-विधान पार्षदों के वेतन में कटौती संबंधी निर्णय का हम समर्थन करते हैं तथा यह  जनप्रतिनिधियों का प्रथम दायित्व बनता है कि आपदा के घड़ी में आगे बढ़कर अपना योगदान दें।MLA/MLC ने पहले भी अपना एक महीने का वेतन और ऐच्छिक कोष से 50 लाख रुपये का योगदान दिया है।हमें आशा है कि राज्य के लोगों को कोरोना संकट से बचाने हेतु अब बड़े पदों पर बैठे IAS, IPS अधिकारियों को भी खुद से आगे बढ़कर अपना सहयोग देना चाहिए।


प्रेमचंद मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री हमेशा कहते रहते हैं कि राज्य के खजाने पे पहला हक आपदा पीड़ितों का होता है लेकिन यहां सरकार अपना खजाना खोलने के बजाय mla, mlc के हीं द्वारा दिये पैसों से कोरोना उन्मूलन करना चाहते हैं? जनप्रतिनिधियों की भावना है कि उनके गृह जिले और निर्वाचन क्षेत्र में इन पैसों का सदुपयोग कोरोना उन्मूलन हेतु किय़ा जाए। साथ ही उन्होनें कहा कि कांग्रेस यह जानना चाहती है कि जब सरकार का कार्यकाल मात्र 5-6 महीने शेष बचे हैं तब वो किस अधिकार से 1 साल के लिए वेतन कटौती का निर्णय लिया है?


प्रेमचंद मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस को यह शिकायत मिली है कि मुफ्त अनाज देने की मुख्यमंत्री की घोषणा धरातल पर कहीं दिखाई नहीं दे रही है और ना ही प्रयाप्त संख्या में अभी तक पीपीई किट, जांच किट, सर्जिकल मास्क और वेंटिलेटर, ICU बेड का इंतजाम हो सका है जो चिंता का विषय है।आखिर सरकार धन का सदुपयोग क्यों नही कर रही है? सरकार को अपनी फिजूलखर्ची पर भी रोक लगानी चाहिए तथा संयमित खर्च को ध्यान में रखते हुए अनावश्यक विज्ञापनों से भी परहेज करना चाहिए।