बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान JEE Main 2026: देर हुई तो एंट्री बंद, क्या पहनें–क्या ले जाएं… जान लें हर नियम, वरना छूट सकता है एग्जाम पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी चलती बाइक में अचानक धमाका… देखते ही देखते धधक उठी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश
18-Aug-2025 04:11 PM
By FIRST BIHAR
Vice President Election: एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सी. पी. राधाकृष्णन दिल्ली पहुंचे, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता एयरपोर्ट पर मौजूद रहे। पहले से तैयार काफिले के साथ राधाकृष्णन ने दिल्ली में प्रवेश किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात की।
दरअसल, उपराष्ट्रपति चुनाव जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद हो रहा है। उन्होंने 21 जुलाई 2025 को स्वास्थ्य कारणों से पद छोड़ने का ऐलान किया था। धनखड़ अगस्त 2022 में उपराष्ट्रपति बने थे, लेकिन दो साल बाद ही उन्होंने पद छोड़ दिया था। बीजेपी नेतृत्व वाले एनडीए ने रविवार को संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद सी. पी. राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया है।
एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद सी. पी. राधाकृष्णन दिल्ली पहुंचे हैं। दिल्ली पहुंचने के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। सीपी राधाकृष्णन ने पीएम मोदी से मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि आज नई दिल्ली में हमारे प्रिय जननेता, हमारे परम आदरणीय माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।
सीपी राधाकृष्णन का जन्म 20 अक्टूबर 1957 को तमिलनाडु के तिरुपुर जिले में हुआ था। उन्हें तमिलनाडु की राजनीति और सार्वजनिक जीवन में चार दशक से भी अधिक का अनुभव है। वे 31 जुलाई 2024 को महाराष्ट्र के राज्यपाल बने थे। इससे पहले वे लगभग डेढ़ साल तक झारखंड के राज्यपाल रहे। उनके कार्यकाल के दौरान राष्ट्रपति द्वारा उन्हें तेलंगाना के राज्यपाल और पुडुचेरी के उपराज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया था।