CTET Re Exam : CTET री-एग्जाम 2026 की डेट जारी, इन केंद्रों पर इस दिन परीक्षा; प्रोविजनल आंसर की में होगी देरी Bihar Highway Project: बिहार में इस फोरलेन निर्माण का काम अटका ! 30 एकड़ जमीन पर घमासान,डीसीएलआर ने दिया जांच का आदेश; पढ़िए क्या है मुख्य वजह Bihar News: फेरे के बाद दुल्हनें फुर्र: ‘लुटेरी दुल्हन’ गैंग का बड़ा खुलासा, शादी के नाम पर 5 लाख की ठगी Bihar News: हाकिम का 'ड्राइवर' चला रहा खनन कार्यालय ! पुलिस को फोन कर हड़काया...ओवरलोडेड गाड़ियों को छुड़वाया, बाद में पता चला- जिसे अधिकारी समझे वो तो साहब का चालक था, फिर... Bihar Bhumi: CO-DCLR की मनमानी पर चला हथौड़ा....‘लंबित’ के नाम पर खेल खत्म ! राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का मास्टर स्ट्रोक Bihar Road Project : बिहार के गांवों की सड़क होगी चकाचक, सरकार ने तैयार किया ख़ास प्लान; जानिए क्या है पूरा अपडेट Bihar Assembly : बिहार विधानसभा बजट सत्र का 18वां दिन: CAG रिपोर्ट के साथ 6 बड़े संशोधन विधेयक सदन में होंगे पेश; जानिए आज का पूरा रूटीन Bihar Ration Card : बिहार में e-KYC की डेडलाइन तय, राशन कार्ड से नाम कटा तो इन 7 योजनाओं का नहीं मिलेगा लाभ Bihar News : बिहार में बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने वालों पर सख्त एक्शन, थानों को 24 घंटे में FIR दर्ज करने का निर्देश Patna University : पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में हिंसा, बीएन कॉलेज में जमकर चलें रॉड-हॉकी स्टिक; वीमेंस कॉलेज में भी हुई भिडंत; जानिए क्या है नया अपडेट
12-Sep-2025 03:34 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Election 2025: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी NDA ने सीट शेयरिंग से पहले ही अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा शुरू कर दी है। जदयू के बाद अब भाजपा ने भी उम्मीदवारों के नाम का एलान करना शुरू कर दिया है।
मोतिहारी में आयोजित एक कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने भाजपा विधायक प्रमोद कुमार को एक बार फिर से मोतिहारी सीट से प्रत्याशी घोषित किया। उन्होंने मंच से जनता से अपील की कि वे प्रमोद कुमार को भारी मतों से जीत दिलाएं। मंत्री मंगल पांडेय ने इस दौरान महागठबंधन की सीट शेयरिंग और नेतृत्व को लेकर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि ये तो उन्हें तय करना है कि उनके गठबंधन का ‘दूल्हा’ कौन होगा, लेकिन अभी तक तय नहीं हो पाया है।
कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को लेकर AI वीडियो जारी किए जाने पर भी मंगल पांडेय ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पूरा देश अब कांग्रेस की करतूतों को जान चुका है। चाहे वह कोई भी वीडियो जारी करें, जनता सच्चाई समझ चुकी है और उसे जवाब देना जानती है।
कार्यक्रम में मौजूद पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद राधामोहन सिंह ने तेजस्वी यादव और मुकेश साहनी पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मेरे पिछले चुनाव में बिहार के दो नेता मोतिहारी में प्रवास करने आए थे। उन्होंने अपने समर्थकों से कहा था कि अगर राधामोहन सिंह जीत जाएंगे तो हम विधानसभा चुनाव में यहां खाता नहीं खोल पाएंगे। अब हम जीत चुके हैं और यकीन मानिए, इस जिले में उनका खाता नहीं खुलेगा और न कोई अपराधी चुनाव जीतेगा।
रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी