मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड राजस्व सेवा संवर्ग का उपमुख्यमंत्री पर हमला, नियम संशोधन और भूमि सर्वे पर उठाए सवाल राज्यसभा जीत के बाद भाजपा का दावा, एमएलसी चुनाव भी बुरी तरह हारेगी आरजेडी बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश
26-Jan-2024 09:12 PM
By First Bihar
BHAGALPUR: बिहार में सियासी हलचल के बीच जदयू के बड़बोले विधायक गोपाल मंडल का बयान सामने आया है। नीतीश कुमार के एनडीए में जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि आलाकमान हैं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व हैं वह जिधर जाएंगे उधर हम लोग भी उधर ही जाएंगे। नीतीश कुमार अपने बजूद को बचाने के लिए एनडीए में जा रहे हैं क्योंकि राजद के लोग उन्हें भद्दी-भद्दी गालियां देते थे जिनसे उनका बजूद खत्म हो रहा था।
गोपाल मंडल ने कहा कि नीतीश कुमार पार्टी के सर्वोपरि नेता है। इसलिए जहां हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार जी जाएंगे वही हमलोग भी जाएंगे। जेडीयू विधायक बड़ा मजबूत है इसको तोड़ना संभव नहीं। अपना बजूद बचाने के लिए लोग कुछ भी कर सकते हैं। नीतीश कुमार की बजूद महागठबंधन में नहीं बच रहा था। इस गठबंधन में इनको मान सम्मान नहीं मिल रहा था। नीतीश जी को भद्दी-भद्दी गालियां दिया जाता था। इसलिए अपने बजूद को बचाने के लिए वे एनडीए में जा रहे हैं। गोपाल मंडल को नीतीश कुमार पर पूरा विश्वास है कि वे बर्बादी की राह पर नहीं जाएगे। बहुत ही सोच समझकर वे फैसला लेंगे।
गोपाल मंडल ने आगे कहा कि बिहार सजने में देर है लेकिन बिहार को सजाना है इसलिए नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाना बेहद जरूरी है। हालांकि मैंने यह भी कहा था कि यदि नीतीश कुमार भाजपा में जाते हैं तो उनका पतन हो जाएगा। हम तो छोटा आदमी है। हम तो प्रधानमंत्री के बारे में भी बोले थे। लेकिन यह भी बोले थे कि पीएम मोदी बहुत बड़ा आदमी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में नीतीश के खास विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि नरेंद्र मोदी हाथी हैं और हम चीटी हैं। वो फूंक देंगे तो हम उड़ जाएंगे। हम छोटा लोग है वो बड़े लोग है उनके पास बड़ा दिमाग है।